Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेसी के बाद कब करनी चाहिये यात्रा?
लोग मानते हैं कि गर्भावस्था के बाद यात्रा करने से उतना फरक नहीं पड़ता जितना गर्भावस्था के समय पड़ता है। वैसे तो प्रेगनेंसी के 6 महीने तक आराम से घूमा फिरा जा सकता है लेकिन डिलीवरी के तुरंत बाद यह काम थोड़ा जोखिम भरा होता है। अगर आप भी कहीं यात्रा के लिये निकल रहीं हैं तो जरा सावधानी से अपनी यात्रा को प्लैन कीजियेगा। यहां कुछ मुख्य बिन्दु दिये गए हैं जिसे आप यात्रा करते वक्त ध्यान में रखें तो बेहतर होगा।

4 बाते रखें ध्यान में:
1. सिजेरियन डिलवरीः अगर आपकी सिजेरियन डिलवरी हुई है तो बेहतर होगा कि आप एक महीने तक यात्रा ना करें। यह इसलिये क्योंकि इस वक्त टांके नाजुक होते हैं और उनकी रेगुलर ड्रेसिंग करने की जरूरत होती है। डॅक्टर भी कम से कम 30 दिनों के लिये बेड़ रेस्ट करने की सलाह देते हैं। इससे संक्रमण और हार्निया होने की संभावना नहीं रहती है।
2. यात्रा की दूरीः अगर आप अपने किसी रिश्तेदार के पास केवल कुछ ही घंटों की दूरी पर जा रहीं हैं तो कुछ बातों का ख्याल रख कर यात्रा की जा सकती है। लेकिन कम से कम 2 हफ्तों का समय तो आपको अपने टांको को देना ही होगा। लेकिन अगर आप लंबी यात्रा के लिये निकल रहीं हैं तो आपको विशेश सावधानी रखने की जरुरत पडेगी।
3. यात्रा करने की सवारीः सिजेरियन डिलवरी के बाद आपको करीबन एक महीने तक के लिये हवाई यात्रा करने से बचना चाहिये। यह बहुत जरुरी है कि शिशु को जन्म देने के बाद आप अपनी पुरानी ताकत को फिर से हांसिल करें। अगर नार्मल डिलवरी हुई है तो हफ़तेभर में आप सही हो जाएंगी। इसलिये रोड़ से सफर करने में कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन अगर रास्ता लंबा है तो सावधानी रखें। ट्रेन से यात्रा करना दोनों ही नार्मल और सी सेक्शन डिलवरी के लिये सुगम मानी जाती है।
4. कोई परेशानी आई हो अगरः अगर आपकी डिलवरी बिना किसी परेशानी के हुई है तो आगे चल कर यात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन अगर आपका बच्चा बडी़ परेशानी से जन्मा हो, तो अच्छा होगा कि यात्रा करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
