Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शिशु के लिये फायदेमंद मां का दूध
आपने अक्सर सुना होगा कि शिशु के लिये मां का दूध बहुत ही पौष्टिक माना जाता है। हर डॉक्टर शिशु को केवल मां का दूध ही देने की सलाह देता है, क्योंकि इसके कई सारे कारण होते हैं। ब्रेस्ट मिल्क में सारे प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं जो कि बच्चे की बढत के लिये जरुरी होते हैं। यहां पर कुछ ऐसे कारण दिये हुए हैं जो कि ब्रेस्ट मिल्क को शिशु के लिये जरुरी बताए गये हैं।

1. प्रोटीन- मां के दूध में दो प्रकार के प्रोटीन मिले होते हैं, जो कि बच्चे के पेट में जा कर आसानी से हजम हो जाते हैं। शिशु का पाचन तन्त्र अभी कमजोर होता है इसलिये उसे अन्य दूध हज़म करने में परेशानी होती है।
2. बीमारी- ब्रेस्ट फीडिंग करवान से बच्चे को किसी भी तरह की बीमारियां नहीं पकड़ती। नवजात शिशुओं को जल्द ही संक्रमण होने का खतरा रहता है लेकिन मां के दूध में ऐसा प्रोटीन होता है जो उसे संक्रमण, एलर्जी और बीमारियों से बचाता है।
3. इम्यून सिस्टम- मां का पहला दूध शिशु के नाक, आंत और गले में म्यूकस मेंबरेन बनाने में मदद करता है, यह एक तरह की रक्षात्मक परत होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस समय शिशु के अंदर ऐसी परत बन जाने से जीवन भर वह स्वस्थ्य रहेगा।
4. वसा- दूध में मिला हुआ वसा बच्चे के दिमाग को बनाने में मदद करता है। शिशु के लिये ब्रेस्ट मिल्क बहुत ही उपयोगी होता है क्योंकि यह दिमाग, रैटीना और तंत्रिका - तंत्र का निमार्ण करता है।
5. कैलोरी- आपके शिशु को जितनी कैलोरी की जरुरत होती है वह सब मां के दूध में होता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स में ज्यादा होता है जो कि आसानी से पच कर ऊर्जा पैदा करता है। इसमें लैक्टोज़ नामक बैक्टीरिया होता है जो कि कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम को सोखने का कार्य करता है।



Click it and Unblock the Notifications
