Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्तनपान के दौरान महिलाओं के लिए आवश्यक विटामिन
स्वस्थ गर्भावस्था के दौरान, पोषक तत्वों से भरपूर आहार, महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसी तरह, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के शरीर को प्रोटीन और विटामिन वाले भोजन की अति आवश्यकता होती है। स्तनपान करवाने के दौरान महिला के शरीर को विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि इससे दूध का निर्माण अच्छी तरह होता है और बच्चे को भी मां के स्तनों से सभी विटामिन प्राप्त हो जाते है। अगर कोई महिला, स्तनपान कराने के दिनों में विटामिन का सेवन सही प्रकार से करती है तो वह और उसका बच्चा, दोनों ही स्वस्थ रहेगें। चाहें तो किसी अच्छे डायटीशिन से फूड चार्ट बनवा लें।
स्तनपान कराने के दिनों में महिलाओं के शरीर में हर प्रकार के विटामिन का अलग महत्व होता है। कोई विटामिन, मिल्क की मात्रा को बढाता है तो कोई विटामिन मिल्क को ताकतवर बना देता है। मल्टीविटामिन के सेवन से सभी प्रकार के विटामिन शरीर को मिल जाते है लेकिन हर प्रकार के विटामिन की खासियत पता होना चाहिए। स्तनपान के दौरान महिलाओं के लिए आवश्यक विटामिन निम्म प्रकार हैं :

विटामिन डी
स्तनपान के दौरान महिलाओं को भरपूर मात्रा में विटामिन डी युक्त भोज्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। स्तनपान कराने वाली हर महिला को हर दिन 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी का सेवन करना चाहिए, ताकि उसके शरीर में ताकत बनी रहें। सुबह का सूर्यप्रकाश भी विटामिन डी स्त्रोत होता है।

विटामिन सी
स्तनपान के दौरान महिला के शरीर में विटामिन सी होने पर उसे ताकत और ऊर्जा मिलती है। जिन फलों में सिट्रिक एसिड होता है, उनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जैसे - बेरी, ट्रापिॅकल फ्रुट, टमाटर, शिमला मिर्च या आलू। इन सभी का सेवन करने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है और ऊर्जा भी प्राप्त होती है।

फोलेट
फोलेट भी एक प्रकार का विटामिन होता है जिसकी आवश्यकता प्रेग्नेंसी और स्तनपान के दिनों में सर्वाधिक होती है। पालक, ब्रोकली, वंदगोभी और ब्रुसेल आदि का सेवन करने से शरीर में फोलेट की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

विटामिन ई
विटामिन ई एक महत्वपूर्ण विटामिन है जो शरीर स्तनपान कराने के दौरान शरीर के लिए जरूरी होता है। इस विटामिन को शरीर में विटामिन ई वाले इंजेक्शन या खुराक के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

विटामिन ए
स्तनपान कराने के दौरान महिला के शरीर में विटामिन ए होना आवश्यक होता है, इसकी भरपूर मात्रा होने पर शरीर में ज्यादा मात्रा में दूध बनता है और बच्चे का पेट भी अच्छी तरह भर जाता है। डार्क ग्रीन और येलो सब्जियों में विटामिन ए पाया जाता है जैसे - ब्रोकली, गाजर और कद्दु आदि। इन सभी को स्तनपान कराने वाली महिला की खुराक में अवश्य शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी6
स्तनपान कराने वाली हर महिला को विटामिन बी 6 की अति आवश्यकता होती है, ऐसी महिलाओं को हर दिन 2 मिग्रा. विटामिन बी 6 लेना चाहिए। वैसे मल्टीविटामिन की गोलियों में इस विटामिन की मात्रा सबसे अधिक होती है।

विटामिन बी2
विटामिन बी 2 को रिवोफ्लाविन के नाम से जाना जाता है जो महिलाओं में ब्रेस्टमिल्क की मात्रा को बढ़ाता है। इसकी शरीर में पर्याप्त मात्रा होने पर दूध अच्छी क्वालिटी का बनता है। इस विटामिन को दूध, मीट, अंडा, सम्पूर्ण आटे और हरी सब्जियों के सेवन से प्राप्त किया जा सकता है।

विटामिन बी 12
अगर मां पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 का सेवन करेगी, तो ब्रेस्टमिल्क में भी बच्चे को भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 मिलेगा। जो महिलाएं शाकाहारी होती है, उनमें अक्सर इस विटामिन की कमी देखने को मिलती है। इसकी कमी से मां के स्तनों से दूध निकलने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है।

विटामिन बी 1
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विटामिन बी 1 की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इस विटामिन के सेवन से बच्चा और मां, दोनों स्वस्थ रहते है।



Click it and Unblock the Notifications
