Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सिजेरियन डिलवरी के बाद वजन घटाने का तरीका
प्रेगनेंसी के बाद यह बहुत ही आम बात है कि आप कम से कम 9 से 14 किलो का वजन बढ़ा लें। लेकिन बच्चा पैदा होने के बाद यह बढा हुआ वजन बहुत तकलीफदेह होता है। वजन बढने के बाद आपका फिगर तो खराब हो ही जाता है और साथ में आप कोई मन पसंद कपड़ा भी नहीं पहन पातीं। अगर आपकी भी सिजेरियन डिलवरी हुई है तो वजन घटाने का काम थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
सिजेरियन डिलवरी के बाद कोई भी डॉक्टर आपको तुरंत व्यायाम करने की सलाह नहीं देगा। एक बार जब आपके पेट पर लगे टांके ठीक हो जाएं तब फिर आप कोई भी सिंपल सी एक्सरसाइज करने के लिये तैयार हो सकती हैं। सिजेरियन डिलवरी के 3 महीने बाद ही आप कोई व्यायाम कर सकती हैं।
कुछ देर के लिये पैदल चलना या फिर तैरने आदि से आपका वजन कुछ कम हो सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान से व्यायाम और योगआसन जो आपका बढ़ा हुआ वजन कम कर सकते हैं।

ब्रिस्क वॉकिंग
तेजी से चलना आपके लिये एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। यह सेफ भी है और यह आपकी थकी हुई मसल्स को वार्म अप कर सकता है। आप उतनी मजबूत नहीं हैं कि आप दौड़ सकें, इसलिये ब्रिस्क वॉकिंग करना अच्छा रहेगा।

लाइट एरोबिक्स
मूड बदलने के लिये और वजन घटाने के लिये आपको हल्की फुल्की एरोबिक्स करनी चाहिये।

कमर घुमाना
इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको रिंग कि आवश्यकता पडे़गी। रिंग को अपनी कमर के पास हाथों से पकडिये और अपनी कमर को गोल गोल रिंग की मदद से घुमाइये।

सेतु आसन
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और धीरे से अपने पैर को ऊपर उठाएं। हाथ जमीन को छूते हुए होने चाहिये और पेट बिल्कुल भी मुडना नहीं चाहिये।

तैराकी
पूल में तैरने से आपको काफी रिलैक्स फील होगा। मोटापा घटाने के लिये आप तैराकी कर सकती हैं, इससे मासपेशियों पर काफी असर पड़ेगा।

स्पॉट जॉगिंग
वे महिलाएं जो बच्चे को बाहर छोड़ कर नहीं जा सकती हैं, वे घर में रह कर ही एक ही जगह पर खड़ी हो कर जॉगिंग कर सकती हैं।

रस्सीकूद
एक बार जब आपके शरीर में थोड़ी जान आ जाए तब आप रस्सी कूद सकती हैं। इससे पैर की मासपेशियों से वजन कम होगा।

बेबी के साथ व्यायाम
अगर आप अपने बेबी को गोद मे लेकर कुछ कदम चलें तो भी आपका वजन कम होगा। या फिर आप बेबी को गोद में ले कर घर के काम भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
