Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सीजेरियन डिलीवरी के बाद क्या करें और क्या नहीं
सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिला को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। बहुत से काम ऐसे होते है जो उसे अवश्य करने चाहिये और बहुत से काम उसे नहीं करने चाहिये। यहां सीजेरियन डिलीवरी के बाद किए जाने वाले और न किए जाने वाले काम बताएं जा रहे है।
दर्द : सी - सेक्शन के कारण दर्द भी हो सकता है, अगर आपको सही प्रकार की पेनकिलर नहीं दी गई होगी। इसलिए, अगर आपको पेनकिलर नहीं दी गई है तो कारण पूछें।
टहलना : ऑपरेशन के बाद एक दम से बैठ जाना सही नहीं है, आप थोड़ा - थोड़ा मूव करें, इससे बॉडी में ब्लड़ का सर्कुलेशन अच्छी तरह होगा और ब्लड़ क्लॉट आदि बनने के चांसेस कम होगें।

ब्रेस्ट फीडिंग : ब्रेस्ट फीडिंग कराने से यूट्रस को सही स्थिति में आने में सहायता मिलती है। ऑपरेशन से प्रसव के बाद डा. की सलाह लेकर बच्चे को जल्द से जल्द स्तनपान कराना शुरू कर देना चाहिये, पहली बार स्तनपान कराते समय नर्स से मदद ले लेनी चाहिये। सिजेरियन डिलवरी के बाद वजन घटाने का तरीका
कपड़े : ऑपरेशन के बाद ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी बॉडी में न चुभें, वरना आपको दिक्कत महसूस होगी।
बेल्ट : ऑपरेशन से डिलीवरी होने के बाद सीजेरियन बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते है, ऐसा आपको कुछ महीनों तक करना होगा, शुरूआत में इसे यूज करने पर आपको थोड़ी तकलीफ होगी लेकिन बाद में इसके इस्तेमाल से कई लाभ भी होगें।
घर पर : ऑपरेशन के बाद ठीक होने में 6 महीने का समय लगता है, इस अवधि के दौरान महिला को किसी भी प्रकार का भारी सामान नहीं उठाना चाहिये और हार्डवर्क करने से बचना चाहिये। अगर घर में आपका कोई बड़ा बच्चा है तो उसकी देखभाल के लिए परिवार के किसी सदस्य को बुला लें और उसे पहले से ही आने वाले भाई या बहन के बारे में बता दें।
व्यायाम : ऑपरेशन के बाद महिला थोड़ा डिफरेंट दिखती है और उसकी बॉडी का शेप बिगड़ जाता है। लेकिन इसके लिए आप बिल्कुल भी परेशान न हों। शुरूआत में हल्की एक्सरसाइज करें और बाद में जिम ज्वाइन कर लें। इससे आपकी बॉडी वापस सही शेप में आ जाएगी।
खाना : सर्जरी के बाद, शुरूआत के दिनों में हल्का और स्वास्थ्यवर्धक भोजन लें। ज्यादा भारी और कार्बोनेटेड फूड खाने से बचें, क्योंकि उस दौरान शरीर बहुत नाजुक होता है।
डिप्रेशन : सी - सेक्शन के बाद डिप्रेशन होना स्वाभाविक है। अगर आपको बहुत उलझन लगती है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसमें शर्म करने या छुपाने वाली बात नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
