Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नई मां के लिए साधारण नर्सिंग टिप्स
दुनिया में सबसे अच्छी फीलिंग होती है मां बनना। हर औरत यह फीलिंग महसूस करना चाहती है, वह मां बनकर जीना चाहती है। हालांकि, मां बनने के बाद बच्चे की देखभाल में कई दिक्कतें आती हैं और कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी होती है। इसके लिए आपको पहले से ही काफी तैयारी करनी पड़ती है।
नई मां बनने के बाद आपको कुछ साधारण नर्सिंग टिप्स पर ध्यान देना चाहिये। शुरूआत के दिनों में इसको लेकर काफी समस्याएं होती है, अगर आप खुद कुछ बातों पर गौर फरमा लेगी तो आपको किसी और की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आपको कुछ नई तकनीकों का सहारा लेना पड़ेगा और कई बातों को सीखना पड़ेगा। नई मां के लिए साधारण नर्सिंग टिप्स निम्म प्रकार हैं :

1) पानी जरूरी है : पानी एक महत्वपूर्ण घटक है, इसे पीना न ही भूलें और न ही बंद करें। यह आपके शरीर को ताकत देता है और उसे डिहाईड्रेट रखता है। बच्चे को दूध पिलाने के दिनों में भी शरीर को ज्यादा से ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए, घर पर पानी की बॉटल्स को रखें और उनमें सुबह ही पानी भरवा कर रख लें।
2) ब्लॉक्ड मिल्क डक्ट के लिए : प्रसव के बाद कई महिलाओं को ब्लॉक्ड मिल्क डक्ट की समस्या होती है। इसके लिए महिलाओं को अपने पास वार्मिंग बैग रखने चाहिये। बच्चे को फीडिंग करवाने से पहले इसका यूज करें और इसके बाद इसका यूज करें। दो से तीन फीडिंग तक यह ठीक रहता है। नई मां के लिए स्तनपान कराने का यह सबसे बेहतर तरीका होता है।
3) स्तनपान के दौरान दर्द : डिलीवरी के कुछ दिन बाद तक स्तनपान कराने के काफी दिक्कत होती है। इसके लिए ठंडे पानी का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए, बेहतर होगा कि आप स्तनपान कराने के दौरान गाने सुनें और खुश रहें।
4) निपल्स का पकना : पहली बार मां बनने पर निपल्स पक जाते है या छील जाते है। इसके लिए आप डॉक्टर से कोई ऑयनमेंट आदि लिखवा लें। इससे आपको दर्द नहीं होगा और आप बच्चे को सही तरीके से स्तनपान करा पाएंगी। कई बार रूखेपन आने की वजह से भी ऐसा होता है, तो कुछ क्रीम आदि लगाएं।
5) ब्रेस्ट फीडिंग पिलो : बच्चे को शुरूआती दिनों में सही तरीके से ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए पिलो का यूज करें। इससे आपको आराम मिलेगा और बच्चा भी राइट पोजिशन में ब्रेस्ट फीडिंग कर पाएगा।
6) एक किट तैयार कर लें : यह सबसे महत्वपूर्ण टिप्स है कि आप नई - नई मां बनने के बाद एक किट तैयार कर लें जिसमें अपनी जरूरत का सारा सामान अपने बिस्तर के पास ही रख लें। इससे आपको दिक्कत नहीं होगी और बार - बार उठना भी नहीं पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
