Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डिलीवरी के बाद तनाव को कैसे करें कम
गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर और मस्तिष्क में कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे गर्भावस्था के दौरान तनाव और चिंता की स्थिति पैदा हो जाती है। पर कई मामलों में तो ये तनाव डिलीवरी के बाद भी जारी रहता है। यकीनन बच्चे के साथ रहना आपकी जिंदगी का सबसे सुखद एहसास होगा, पर नए रूटीन के साथ तालमेल बिठाने के दौरान आप थकी—मांदी, उत्तेजित, परेशान और चिंचित नजर आएंगी। आमतौर पर ऐसा डिलीवरी के एक महीने बाद तक होता है। आपको शुरुआत से ही डिलीवरी के बाद होने वाले तनाव से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।
गर्भावस्था के दौरान पेट में पल रहे बच्चे को स्वास्थ संबंधी समस्याओं से दूर रखने के लिए आपका तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है। साथ ही डिलीवरी के बाद भी खुद को शांत और रीलैक्स रखकर तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी होता है। इससे आप अपने बच्चे की अच्छे से देखभाल कर पाएंगी। इस तनाव का आप पर गहरा असर पड़ सकता है और आप प्रसवोत्तर अवसाद में भी जा सकती हैं। आइए हम आपको कुछ असान टिप्स देते हैं, जिससे आप डिलीवरी के बाद तनाव को कम कर सकती हैं।

हेल्थी डाइट
जब आप बच्चे की देखरेख में पूरी तरह से व्यस्त हो जाती हैं, तो इस बात की पूरी संभावना रहती है कि आप समय पर खाना नहीं खा पाती होंगी। पर ध्यान रहे, इस अवस्था में हेल्थी डाइट लेना आपके स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे आपको डिलीवरी के बाद के तनाव से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

बच्चे के साथ ज्यादा समय खेलने में बिताएं
डिलीवरी के बाद तनाव को कम करने का एक तरीका यह है कि आप ज्यादा से ज्यादा समय बच्चे के साथ खेलने में बिताएं। इससे आपको रीलैक्स होने में मदद मिलेगी और बच्चे के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। डिलीवरी के बाद के तनाव से निपटने में आपके बच्चे की एक प्यारी मुस्कान से बेहतर दवा और कुछ नहीं हो सकती।

आउटिंग पर जाएं
अगर आप बहुत ज्यादा थकावट का अनुभव करें तो अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ आउटिंग पर जाएं। अगर आप बच्चे को साथ में नहीं ले जा सकती तो बच्चे की देखभाल का जिम्मा किसी और को दे दें। निश्चित रूप से आउटिंग से आपको डिलीवरी के बाद के तनाव से निपटने में मदद मिलेगी।

अपने लुक पर ध्यान दें
गर्भावस्था से आप में कई सारे शारीरिक बदलाव आते हैं। ऐसे में आप कुछ ट्रेंडी व फैशनबल कपड़े और एसेसरीज पहनें। साथ ही ब्यूटी सैलून भी जाएं। इससे निश्चित रूप से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप ऐसे करेंगी तो डिलीवरी के बाद होने वाले तनाव से निजात पाना काफी आसान हो जाएगा।

अपने पार्टनर की मदद लें
अपने पार्टनर से भी अपने हिस्से का काम शेयर करने के लिए कहें। नाइट शिफ्ट या फिर डाइपर बदलने का काम आप अपने पार्टनर को सौंप सकती हैं। आपके पति का प्यार भी डिलीवरी के बाद होने वाले तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

प्रसवोत्तर योगा
जब आप डिलीवरी के बाद फिजिकली फिट हो जाएं तो योगा और मेडिटेशन शुरू करें। डिलीवरी के बाद के तनाव को कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। साथ ही योगा से आपका स्वास्थ भी ठीक रहेगा।

सोशल इंटरैक्शन
सोशल कनेक्शन को लेकर एक्टिव रहें। इससे आप जीवंत और ऊर्जावान बनी रहेंगी। आप सोशल क्लब जा सकती हैं, अपने दोस्तों से बातचीत कर सकती हैं या फिर सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने बच्चे की फोटो शेयर कर सकती हैं। इससे डिलीवरी के बाद की तनाव और चिंता दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications
