Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सीजेरियन डिलिवरी के बाद कौन सा भोजन करें
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी डिलिवरी सामान्य रूप से हुई है या फिर सी—सेक्शन के जरिए, इतना तो तय है कि गर्भावस्था के सिहरा देने वाले समय के बाद अब आप मातृत्व का आनंद ले रही होंगी। अगर आप की डिलिवरी सी—सेक्शन के जरिए हुई है तो प्रसव के बाद अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। प्रसव के बाद का समय ऐसा समय होता है जब आपको गर्भावस्था के दौरान हुए बदलाव से रिकवर करने के लिए स्वस्थ रहना पड़ता है। सीजेरियन डिलिवरी के बाद आहार पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी होता है।
सीजेरियन डिलिवरी के बाद सही भोजन का चयन करना आपको तेजी से रिकवर करने में मदद करेगा। ऐसे भोजन का चयन करें जिससे गैस, कब्जियत और पाचन की समस्या न हो।
सीजेरियन डिलिवरी के बाद फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए स्वस्थ भोजन बेहद जरूरी होता है। अगर आप सीजेरियन डिलिवरी के बाद लेने वाले भोजन के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको ऐसे भोजन की एक सूची दे रहे हैं।

अंडा
सीजेरियन डिलिवरी के बाद अंडा एक महत्वपूर्ण भोजन है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अंडा प्रोटीन और जिंक से भरा होता है। यह गर्भावस्था के दौरान हुए बदलाव के बाद आपके स्वस्थ रहने में मदद करेगा और आपकी रिकवरी को भी तेज करेगा।

मछली
अगर आपको मछली खाना पसंद है तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। सी-सेक्शन के बाद मछली खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसी मछली का चुनाव करें जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हो। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

दूध
दूध में बड़ी मात्रा में कैल्सियम पाया जाता है। जब आप स्तनपान करा रहे होते हैं, तब इसकी बहुत ज्यादा जरूरत होती है। ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन के लिए शरीर को कैल्सियम की जरूरत होती है। दिन में दो ग्लास दूध पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तरबूज
सीजेरियन डिलिवरी के बाद हमारे आंत को सामान्य रूप से काम करने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए ऐसे भोजन पर ध्यान दें जिससे गैस और कब्जियत की समस्या न हो। सीजेरियन डिलिवरी के बाद तरबूज खाना अच्छा माना जाता है।

पानी
सीजेरियन डिलिवरी के बाद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। साथ ही, शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से शरीर में बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध का भी निर्माण होगा।

दही
शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्सियम और जिंक उपलब्ध कराने के लिए दही एक बेहतर विकल्प है। इसके इस्तेमाल में विविधता इसे प्रसव के बाद का पसंदीदा भोजन बना देता है। आप अपने किसी भी पसंदीदा डिश के साथ दही का सेवन कर सकते हैं।

अखरोट
सीजेरियन डिलिवरी के बाद आप अखरोट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अखरोट फालिक एसिड और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है।

नींबू
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कि सीजेरियन डिलिवरी के बाद संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। सी-सेक्शन के बाद जख्म पर संक्रमण का खतरा रहता है। विटामिन सी आपको किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखेगा।

पत्तेदार सब्जियां
डिलिवरी के बाद पत्तेदार सब्जियां आपको स्वस्थ और फिट रखने में काफी मदद करेगी। सीजेरियन डिलिवरी के बाद फाइबर युक्त भोजन लें। यह आंत को दुरुस्त रखता है, जिससे यह सीजेरियन डिलिवरी के बाद का सर्वश्रेष्ठ भोजन बन जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
