Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
नई मम्मियों को ऐश से सीखनी चाहिए ये 4 जरूरी बातें
दुनिया की कुछेक सुंदर महिलाओं में भारत की अभिनेत्री, ऐश्वर्या राय का नाम आता है। हर किसी की आंखें उनकी सुंदरता पर टिकी रहती हैं।
ऐश्वर्या राय ने सफल कॅरियर बनाने के बाद, अभिषेक बच्चन से शादी की और उसके बाद एक बेटी को जन्म दिया। हर नई मां को ऐश्वर्या राय से कुछ सबक लेना चाहिए, जो कि निम्न हैं:
READ: 35 की उम्र के बाद मां बनने के लिए 35 टिप्स

1. सबसे पहले संतान: कई औरतों का मानना होता है कि संतान उनके कॅरियर में आडे आती है, वे उसे अकेला छोड़कर काम करने लग जाती हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा नहीं किया। जब वह गर्भवती हुई तो कई लोगों ने कहा कि उनका कॅरियर बर्बाद है आदि...। लेकिन फिर भी उन्होने अपनी बच्ची को जन्म दिया और सबसे पहले बच्चे की परवरिश पर ध्यान दिया।
READ: नेचुरल डिलवरी टिप्स और गर्भावस्था सलाह

2. मोटापा भी सुंदर लगे: जब आप मां बन जाती हैं तो मोटापा आपके लिए महत्व नहीं रखता है। ऐसा ऐश्वर्या राय का मानना है। उनका कहना है कि सबसे पहले आप बच्चे को अच्छे से पालें, उसके बाद ही कुछ और करें। बस खुद को अच्छे से रखें ताकि आपको बाद में स्वास्थ्य समस्या न होने पाएं। प्रॉपर काजल लगाएं, लिपग्लॉस से होंठों को मुलायम रखें और सुंदर दिखें, क्योंकि यह भी रूटीन का हिस्सा है।

3. कॅरियर को दरकिनार न करें: ऐश्वर्या का मानना है कि बच्चे आपके कॅरियर का अंत नहीं कर देते हैं। बस कुछ समय तक उन्हे अच्छी परवरिश दें, उसके बाद अपने काम पर ध्यान देने की शुरूआत कर सकते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने जज्बा की शूटिंग खत्म की और अब वह कुछ और फिल्मों की स्क्रीप्ट पढ़ रही हैं।

READ: प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन क्यूं बढ़ जाता है
4. सही समय पर वजन घटाना: मां बनने के बाद अक्सर मोटापा आ जाता है, ऐसे में आप स्वास्थ्य सही करने के बाद खुद पर ध्यान देना शुरू कर दें। ऐश्वर्या राय ने गर्भावस्था के बाद, कैलेंडर में शूट किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस बारे में उनका कहना है कि उनहोने सही समय पर ही अपने वजन पर ध्यान देना शुरू कर दिया था ताकि वह भद्दी न दिखें। उन्होने वर्कआउट के साथ योगा भी किया।



Click it and Unblock the Notifications
