Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन क्यूं बढ़ जाता है
गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। बच्चे को जन्म देना इतना आसान नहीं है, इस दौरान शरीर की पाचन क्रिया कई तरह से प्रभावित होती है।
READ: ब्रेस्ट साइज को नेचुरली कम करने के 10 तरीके
इस समय में दौरान शरीर को सही शेप में बनाए रखना महिलाओं की मुख्य चिंता होती है क्यों कि इस समय पाचन और लाइफ़स्टाइल दोनों में इतने बदलाव हो जाते हैं कि अधिकतर महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद मोटी हो जाती हैं।
प्रेग्नेंसी के लक्षणों से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं पर होने वाले प्रभाव हर महिला में अलग-अलग होते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद कुछ महिलाएं में मोटापा आ जाता है। इसके पीछे कई कारण हैं।
READ: शादी शुदा महिलाओं के लिये फैट लॉस टिप्स
प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल होता है क्यों कि प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को रिकवर होने में थोड़ा समय लगता है और दूसरा इस समय व्यायाम पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं।
चूंकि इस समय वे बच्चे को दूध भी पिलाती हैं जिससे उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है। इसलिए ज्यादा खाना और व्यायाम नहीं करना आदि ऐसे कारण जिनसे महिलाओं में वजन बढ़ जाता है।
READ: इन 10 खराब जीवनशैली के कारण होता है वेजाइनल डिस्चार्ज
इससे बचने के लिए हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं।

1. कैलोरी का ध्यान रखें
अक्सर देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं खाने की मात्रा लगभग दुगनी कर देती हैं। लोग कहते हैं कि इस समय उसे दो लोगों का पेट भरना है इसलिए ज्यादा खाना चाहिए, यह बात गलत है। उसे सिर्फ थोड़ी सी ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है।

2. स्वास्थ्यवर्धक और पोषक आहार
डिलिवरी के बाद के प्रभावों से बचने के लिए आहार और खान-पान मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए माँ को स्वास्थ्यवर्धक और पोषक आहार लेना चाहिए। जंक फूड खाना और ज्यादा शुगर वाला खाना खाने से कैलोरी ज्यादा मिलती है जिससे मोटापा बढ़ जाता है।

3. भरपूर नींद लें
डिलिवरी के बाद कम से कम 6 घंटे सोना जरूरी है। कम सोने से महिलाएं मोटी हो जाती हैं। यह भी प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के मोटे होने का मुख्य कारण है।

4. तनाव से दूर रहें
अच्छा खाना खाने के बावजूद भी तनाव आप पर विपरीत असर डालता है। चूंकि इस समय जीवनशैली में कई बदलाव होते हैं इसलिए थोड़ा तनाव आना लाज़मी है। इसलिए ज्यादा तनाव से स्ट्रेस हार्मोन स्त्रावित होता है जिससे मोटापा बढ़ता है। यदि आप माँ बनने वाली हैं तो तनावमुक्त रहें और हर पल का आनंद लें।

5. थाइराइड की अधिकता
कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का कारण हाइपोथाइराइड भी है। थायराइड हार्मोन का स्राव कम होने से भी महिलाओं में मोटापा बढ़ जाता है।

6. व्यायाम की कमी
प्रेग्नेंट महिलाओं को वॉक, योगा और ज्यादा कठिन व्यायाम करने की बजाय हल्के व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। कम एक्सर्साइज़ करने से भी प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ जाता है।

7. डाइबिटीज़ के कारण वजन बढ़ना
यदि प्रेग्नेंट महिला को डाइबिटीज़ हैं तो उसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है क्यों कि डाइबिटीज़ के कारण भूख बढ़ जाती है। इस समय ज्यादा खाने पर भी नियंत्रण करना होगा क्यों कि ज्यादा खाना खाने से ना केवल मोटापा बढ़ेगा बल्कि अन्य कई समस्याएँ भी पैदा हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
