Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मां बनने पर ही मालूम पड़ती हैं ये सारी बातें
मातृत्व प्रत्येक स्त्री के जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अनुभव होता है। प्राचीन शास्त्रों से लेकर आधुनिक दर्शन शास्त्र तक साहित्य के प्रत्येक भाग में यही बताया गया है कि मातृत्व ज़िम्मेदारी और बलिदान का प्रतीक है। यह बात सच है कि माता तथा पिता दोनों ही बच्चे की देखभाल करते हैं परन्तु यह भी सत्य है कि मां अपनी ज़रूरतों से अधिक महत्व बच्चों की ज़रूरतों को देती है।
मां बनना आसान काम नहीं है तथा इसे सबसे अधिक कठिन काम माना जाता है। बच्चे को 9 महीने तक पेट में रखना, प्रसव की पीड़ादायक प्रक्रिया से गुज़ारना, बच्चे की देखभाल करना आदि बहुत अधिक थका देने काम हैं। हालाँकि मां कभी भी इसकी शिकायत नहीं करती।
बच्चे के जन्म से पहले गर्भवती महिला को प्रत्येक व्यक्ति से बच्चे की देखभाल और मातृत्व से जुडी सलाहें सुननी पड़ती हैं। हालाँकि बहुत सी ऐसी बातें हैं जो आपके मां बनने तक आपको कोई बताता। आइए उन बातों को जानें जिन्हें मां बनने से पहले जानना आवश्यक है!

1. नई चीज़ें सीखने को मिलती हैं
जब आप डाइपर पहनाने में एक्सपर्ट हो जाएँ तो आपको यह सीखने की आवश्यकता होगी कि बच्चे को पॉटी ट्रेनिंग कैसे दी जाए क्योंकि जैसे जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा वैसे वैसे आपको स्वयं को नई चीज़ों से अपडेट करना पड़ेगा।

2. आपके काम बहुत अधिक बढ़ जायेंगे:
जब घर में बच्चा आता है तो काम कभी ख़त्म नहीं होते। बच्चे को नहलाना, खाना खिलाना, शांत कराना आदि कई काम होते हैं जिनकी सूची खत्म ही नहीं होती।

3. विवशता की भावना:
कई बार नई बनी माताएं नई ज़िम्मेदारी और नाज़ुक बच्चे की देखभाल से पूरी तरह हारा हुआ महसूस करती हैं। यहाँ तक कि वे स्वयं को बेबस और लाचार महसूस करती हैं।

4. आप गलतियां करती हैं:
नई माताएं विशेष रूप से वे माताएं जिन्होंने पहली बार बच्चे को जन्म दिया है वे बच्चे की देखभाल में गलतियां करती हैं। यह बिलकुल सामन्य बात है तथा इसके कारण आप स्वयं को कम न समझें।

5. एकांत खोना:
बच्चे के जन्म के बाद आप स्वयं को तथा अपनी देखभाल को प्राथमिकता नहीं दे सकती क्योंकि आपके बच्चे को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।

6. स्तनपान की चुनौती:
स्तनपान कराना कोई आसान काम नहीं है। प्रारंभ में यह बहुत दर्दनाक, अजीब और गंदा काम लगता है, जब तक कि आप इसमें महारत न हासिल कर लें।

7. शरीर में परिवर्तन:
बच्चे के जन्म के बाद आपके शरीर में कुछ स्थायी परिवर्तन हो सकते हैं जैसे वज़न बढ़ना, पेट लटकना, स्ट्रेच मार्क्स आदि। हालांकि आप धीरे धीरे इन परिवर्तनों के साथ रहना सीख लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
