Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
आखिर प्रेगनेंसी के बाद क्यूं दर्दनाक बन जाता है सेक्स करना
अधिकांश महिलाओं को गर्भावस्था के बाद सेक्स पीड़ादायक लगने लगता है और यदि आपको यह जानकर आश्चर्य हो रहा है तो यहाँ इसके कुछ कारण बताये गए हैं।
लोग अपनी सेक्स लाइफ की बड़ी उग्रता से रक्षा करते हैं, विशेष रूप से गर्भावस्था के बाद। गर्भावस्था के बाद होने वाला सेक्स आपके संबंधों को निश्चित करने वाला एक कारक होता है।
परन्तु इस बात को मानने से कोई इनकार नहीं कर सकता कि बच्चे के आने के बाद सेक्स के प्रति आपकी रूचि कम हो जाती है। अक्सर ऐसा आपके साथी के साथ नहीं होता जो आपके प्रसव के साथ जुडी चिंताओं को देखता है।
सेक्स भी पीड़ादायक बन जाता है (कभी कभी प्रसव के 18 महीने बाद भी) और इस बारे में हम कभी बात नहीं करते। अधिकांश महिलाओं को गर्भावस्था के बाद सेक्स पीड़ादायक लगने लगता है और यदि आपको यह जानकर आश्चर्य हो रहा है तो यहाँ इसके कुछ कारण बताये गए हैं (ये डॉक्टर्स और महिलाओं से की गयी बातचीत के आधार पर हैं)

आपकी योनि में दर्द होता है:
बच्चे को बाहर निकालते समय योनि पर न केवल बहुत अधिक दबाव पड़ता है बल्कि योनि फट भी जाती है, एपिसियोटोमी या जन्म के समय वैक्यूम के उपयोग से भी ऐसा होता है। यह संभव है कि योनि को ठीक होने में छः सप्ताह से भी अधिक समय लगे। ठीक होने के बाद छः महीनों तक दर्द रह सकता है। कभी कभी चोटिल ऊतक योनि को कस देते हैं जिसके कारण संभोग करना कठिन हो जाता है।

आपकी मांसपेशियों में दर्द होता है:
यदि आपका सी-सेक्शन हुआ है तो आपके पेट में दर्द हो सकता है। आपको छः महीने तक सेक्स न करने की सलाह दी जाती है। परन्तु यदि आपकी उत्तेजना चरम पर है फिर भी आपको निराशा ही हाथ लगेगी। जितनी तीव्रता से घाव बाहर से भरता है उतनी तीव्रता से अन्दर से नहीं भरता। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं होती हैं जैसे मल त्याग की समस्या, मूत्राशय से संबंधित समस्या और सेक्स भी पीड़ादायक लगता है, विशेष रूप से तब जब आप इसे पारंपरिक तरीके से करते हैं।

योनि में शुष्कता होती है:
प्रसव के बाद हार्मोन्स में परिवर्तन होने के कारण रैशेस, खुजली, घाव, यूटीआई (मूत्रमार्ग का संक्रमण) आदि कई समस्याएं हो सकती हैं। इन सब कारणों से चाहकर भी सेक्स करना आपके लिए पीड़ादायक हो सकता है। इसके अलावा, यदि आप लक्षणों पर ध्यान नहीं देते और संभोग करते हैं तो आपको दर्द होता है जो आपको दूसरी बार के लिए निराश कर देता है।

आपकी सेक्स करने की इच्छा खो चुकी है:
जी हाँ, प्रसव के बाद सेक्स में आपकी रूचि कम हो जाती है। अधूरे मन से या ज़बरदस्ती से किया गया प्रयास पीड़ादायक हो सकता है।

आप प्रसव के बाद होने वाले तनाव से गुज़र रही होती हैं:
इसके कारण आपको सेक्स करने की इच्छा नहीं होती। प्रसव के बाद होने वाला अवसाद आपके जीवन से सरल खुशियों को भी लूट लेता है और ऐसा ही सेक्स के मामले में भी होता है। यदि आप मूड न होने बाद भी सेक्स करती हैं तो ऐसा करने से मानसिक तकलीफ होती है या आपदा हो सकती है।

आप स्तनपान करवाती हैं:
इसके कारण आप थकान महसूस करती हैं और रात में बिस्तर तक जाते जाते आप में उर्जा न के बराबर रहती है। स्तनपान के कारण हार्मोन्स में परिवर्तन होते हैं जिसके कारण कामेच्छा में कमी आती है।

आप थकी हुई होती हैं:
कभी कभी सेक्स न करने की इच्छा के पीछे कोई शारीरिक या मानसिक कारण नहीं होता। प्रसव के बाद सेक्स में रूचि न होने का एक कारण थकान होना भी है जिसके कारण संभोग पीडादायक लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
