Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कैसे कम करें
बच्चे के जन्म के बाद कुछ निश्चित हार्मोन्स के कारण स्त्री के ब्रेस्ट (स्तन) संवेदनशील हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। यहाँ ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताये जा रहे है
यदि आप नई नई मां बनी है जिसने अभी अभी बच्चे को जन्म दिया है तो आपको कई अनैच्छिक लक्षणों का सामना करना पड़ता है क्योंकि बच्चे को जन्म देना कोई आसान काम नहीं है।
जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उस क्षण से जब तक वह अपने बच्चे को जन्म नहीं दे देती, तब तक उसके शरीर में बहुत सारे आंतरिक और शारीरिक परिवर्तन होते हैं।
उदाहरण के लिए गर्भावस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए स्त्री के शरीर में कई हार्मोन्स उत्पन्न होते हैं और ये हार्मोन्स उसके शरीर के कुछ विशिष्ट कार्यों को प्रभावित करते हैं।

गर्भावस्था के दौरान बच्चे के लिए जगह बनाने के लिए स्त्री के शरीर में कुछ विस्तार होता है और इसके अलावा उसे अन्य लक्षणों जैसे वज़न बढ़ना, मितली, उल्टी, मुंहासे, भूख बढ़ना, मूड स्विंग्स आदि का अनुभव भी करना पड़ता है। इनमें से कुछ लक्षण गर्भावस्था के दौरान रहते हैं और कुछ लक्षण बच्चे के जन्म बाद भी बने रहते हैं।
बच्चे के जन्म के बाद कुछ निश्चित हार्मोन्स के कारण स्त्री के ब्रेस्ट (स्तन) संवेदनशील हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। अत: यहाँ ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताये जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री:
• सौंफ - 2 टी स्पून • एप्पल साइडर विनेगर - 2 टेबल स्पून • गर्म पानी - 1 गिलास
बनाने की विधि:
- पदार्थों की दी गयी मात्रा को ब्लेंडर में मिलाएं।
- इन्हें अच्छी तरह पीसें ताकि एक मिश्रण बन जाए।
- इस मिश्रण को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं।
- अच्छी तरह मिलाएं और आपकी औषधि सेवन के लिए तैयार है।
- लगभग एक महीने तक प्रतिदिन सुबह नाश्ते के बाद इसका सेवन करें।

यदि इस घरेलू उपचार का नियमित तौर पर उपयोग किया जाए तो यह प्रभावकारी तरीके से ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कम करता है। इस औषधि के अलावा आपको ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कम करने के लिए आपको दूध अधिक मात्रा में पीना चाहिए और ब्रेस्ट की मसाज करनी चाहिए। सौंफ में कैल्शियम और लिमोनेन प्रचुर मात्रा में होते हंट जो शरीर में हुए हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करते हैं और इस प्रकार ये ब्रेस्ट की संवेदनशीलता को कम करते हैं। एप्पल साइडर विनेगर ब्रेस्ट की नसों में सूजन को कम करने में सहायक होता है और इस प्रकार यह ब्रेस्ट के दर्द को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
