Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सी सेक्शन सर्जरी के बाद इन मांओं ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस
सी-सेक्शन की डिलीवरी के बाद महिलाओं का जीवन काफी मुश्किल हो जाता है। सी सेक्शन सर्जरी के बाद महिलाओं को बैठने, सीधे खड़े होने और अपने शिशु को गोद में लेने में काफी दिक्कत आती है। हालांकि डॉक्टर सर्जरी के बाद महिलाओं को लंबे समय तक आराम करने के लिए मना करते हैं। सर्जरी होने और एनीस्थिसीया निकलने के बाद अगले ही दिन महिलाओं को बिस्तर से उठकर चलने के लिए कहा जाता है। सर्जरी के बाद ये चरण काफी मुश्किल और दर्दनाक होता है। आज यहां पर चार महिलाएं सी सेक्शन सर्जरी के बाद अपना अनुभव हमसे साझा कर रही हैं।

पहला एक्सपीरियंस
नई दिल्ली की 29 वर्षीय गार्गी ने बताया कि पांच साल पहले उनकी सी सेक्शन सर्जरी हुई थी और इसके बाद उन्हें लगा कि वो दोबारा कभी चल ही नहीं पाएंगीं। सी सेक्शन सर्जरी के अगले दिन नर्स की मदद से मैंने थोड़ा बहुत चलने की कोशिश की थी। मुझे आज भी सर्जरी के बाद का दर्द, ड्रेसिंग और सब कुछ याद है। मुझे लगा था कि मैं कभी सीधी खड़ी भी नहीं हो पाऊंगीं।

दूसरा एक्सपीरियंस
जयपुर से 30 वर्षीय अंकिता ने बताया कि सर्जरी के बाद उन्हें सलाह देने वाला कोई नहीं था। डॉक्टर से लेकर हॉस्पीटल के स्टाफ तक ने मुझे नहीं बताया था कि मैं कब ठीक तरह से चल पाऊंगीं। राउंड पर आए डॉक्टर ने मुझे बताया कि सर्जरी के बाद खड़े होने पर चक्कर आना स्वाभाविक है। सर्जरी के बाद हॉस्पीटल स्टाफ की मदद से मैं बाथरूम जाया करती थी। यही मेरे लिए सबसे बड़ा धक्का था। मुझे लगा कि मैं गिर जाऊंगीं।
सी सेक्शन की सर्जरी के बाद जल्दी रिकवर करने के लिए इन पांच बातों का ध्यान रखें।

तीसरा एक्सपीरियंस
मुंबई से 30 वर्षीय गीतिका ने बताया कि सर्जरी के अगले दिन वो पॉट से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। नर्स की मदद से मैं पॉट तक पहुंच तो गई थी लेकिन उससे उठना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। इसके बाद हॉस्पीटल स्टाफ ने मुझे बैड पर लिटाया और उस समय सर्जरी वाले हिस्से में मुझे बहुत दर्द महसूस हो रहा था।

चौथा एक्सपीरियंस
सूरत से 31 वर्षीय प्रिया का कहना है कि सर्जरी के बाद हॉस्पीटल स्टाफ की मदद के बिना वो एक कदम भी नहीं चल पा रहीं थीं। दर्द इतना ज्यादा था कि मुझे चलने में बहुत परेशानी हो रही थी। सर्जरी के बाद होने वाले दर्द की वजह से पूरा दिन चलने की मेरी हिम्मत नहीं हुई।



Click it and Unblock the Notifications
