Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्तनपान के दौरान इन चीजों को खाने से घट जाती है दूध की मात्रा...
जब आप मां बनती है तो आप हमेशा अपने बेबी की सेहत को लेकर फिक्रमंद रहती है। अक्सर देखा जाता है कि स्तनपान कराते समय आप अपने बेबी को पर्याप्त दूध नहीं पिला पाती है। कुछ ऐसी चीजें है जिनसे आपको स्तनपान के समय खाने से आपका दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है इसलिए आपको इन चीजों से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की किन कारणों से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है....

आप नहीं पीती हैं पर्याप्त पानी
स्तनपान कराने के पीरीयड में यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पीती है, तो दूध की मात्रा घट जाती है इसलिए आप दिनभर खूब पानी पिएं।


ठीक से नहीं खाती है खाना
स्तनपान कराते समय आपके शरीर से आम दिनों से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसलिए आप पहले से अच्छा और संतुलित भोजन करें।

गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन
यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तो आपको बता दें, कि ये गोलियां आपके दुग्ध उत्पादन में बाधक होती है। स्तनपान के समय गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

शराब का सेवन करती हैं आप
स्तनपान के समय यदि आप शराब सेवन करती है तो ये आपके और बेबी दोनो के लिए खतरनाक है। इससे बचकर रहे हैं।

अधिक कॉफी पीती हैं आप
कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है जो आपकी सेहत के लिए नुसकानदेह है। यदि आप कॉफी की बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो दिन में एक कप कॉफी में ही सीमित रहे।

स्तनपान के समय मछली ना खाएं
आप स्तनपान के समय मछली खाने से परहेज करें क्यूंकि मछली गर्म होती और ये आपके बेबी के लिए सही नहीं है।

लहसुन का सेवन ना करें
स्तनपान कराते समय लहसुन का सेवन बिल्कुल ना करें। लहसुन अपनी गंध के लिए जाना जाता है। लहसुन खाने से आपके दूध से गंध आ सकती है जो आपके शिशु के लिए अच्छा नहीं है।

अन्य कुछ सप्लीमेंट्स से बचें
स्तनपान के दौरान आप किसी भी जड़ी बूटी या और कोई दवा खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ये आपके दूध के उत्पादन को कम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
