Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या आप बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना छोड़ना चाहती हैं?
जब आप बर्थ कंट्रोल पिल्स छोड़ने की बात सोचती हैं तो तब इसका मतलब है कि आपको शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है, जैसे एकदम से पीरियड में उतार चढ़ाव आना या वजन बढ़ जाना।
अगर आपने पिल्स को छोड़ने की बात सोच ही ली है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है जिससे आपको इतनी तकलीफ नहीं होगी।

डॉक्टर से ले सलाह
अगर आप इसके साइड इफेक्ट के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से बात करने की ज़रूरत है। अगर आपका पीरियड पिल्स लेते समय नियमित रूप से होता रहा है तो हो सकता है कि आपको ज्यादा प्रॉबल्म न हो। लेकिन पीरियड अगर बहुत ज्यादा अनियमित रूप से हो रहा है तो आपको बिना देर किये डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत है ताकि फिर से वह पुराने रूटीन में आ जाये।

पहले से करें तैयारी
अगर आप पिल्स का सेवन प्रेगनेंसी को रोकने के लिए कर रही हैं तो आपको पहले से किसी एप्लिकेशन या कैलेंडर में अपने पिरियड के चक्र को ट्रैक करने की ज़रूरत है। और अगर आप पिल्स का सेवन स्किन केयर के लिए कर रहे हैं तो आपको सही तरह से स्किनकेयर रेज़िम को फॉलो करने की ज़रूरत है।

पिल्स को लेना करें बंद
अगर आप पिल्स लेना शुरू कर ही दिये हैं तो आपको पूरे पैक को खत्म करने के बाद ही सेवन करना बंद करना चाहिए बीच में से नहीं। इससे मासिक चक्र बिगड़ सकता है या ब्लड फ्लो हद से ज्यादा हो सकता है

छोड़ने के बाद
जब आप पिल्स को बंद करेंगी तब हो सकता है आपको मूड स्वीग, अनियमित पीरियड, पीरियड के दौरान दर्द और पिंपल्स होता है। लेकिन इस बात को लेकर चिंता न करें ये लक्षण धीरे-धीरे एक-दो महीने में कम हो जायेंगे। लेकिन अगर पिल्स लेने के दौरान आपको मतली, ब्रेस्ट में सूजन या सिरदर्द होता है तो आपको पिल्स लेना बंद करते ही इन प्रॉबल्स से आपको राहत मिल जायेगी।

चिकित्सक से ले सलाह
एक बार पिल्स लेना बंद करने के बाद तीन महीनों तक इंतजार करें अगर तब भी पीरियड का चक्र अनियमित है या बार-बार पीरियड हो रहा है तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
