Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
प्रेगनेंसी में हेयर फॉल की समस्या से कैसे बचें
वैसे तो महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या आम बात होती है मगर जब बात प्रेगनेंसी के बाद बाल झड़ने की होती है तो आपको थोड़ी चिंता कर लेनी चाहिये। हम ऐसा इसलिये कह रहे हैं क्योंकि हो सकता है कि आप के शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी हो गई होगी। प्रेगनेंसी के बाद बाल झड़ना काफी दुखद हो सकता है।
प्रेगनेंसी के बाद बाल झड़ने की समस्या को प्रसवोत्तर बाल झड़ना बोलते हैं। डीलवरी होने के 5-6 महीने के बाद तक बाल झड़ने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि शरीर का हार्मोन लेवल बहुत तेजी के साथ गिर जाता है।

जब तक महिलाएं स्तनपान करवाती हैं तब तक उनके ज्यादा बाल नहीं झड़ते पर हम यह भी नहीं कहते कि इस दौरान बाल बिल्कुल नहीं झड़ते। इस समय आप गंजी तो नहीं होती मगर आपके बालों की मोटाई और उसकी बनावट अच्छी हो जाती है।
बाल झड़ने के साथ साथ अन्य समस्याएं भी आती हैं जैसे मुंह पर एक्ने होना, मुर्झाया सा चेहरा और पिगमेंटेशन की परेशानी। वहीं कुछ महिलाओं में कुछ अलग ही असर देखने को मिलता है जैसे ग्लोइंग स्किन और सुंदर बाल आदि।

#1. बालों में कंडीशनर जरुर लगाएं
बालों के लिये जितना जरुरी शैंपू है उतना ही जरुरी कंडीशनर भी है। आपको ऐसा कंडीशनर लेना चाहिये जो आपके बाल के हिसाब से हो, यानी अगर आपके बाल ऑइली, ड्राय या फिर नॉर्मल हैं तो उसी हिसाब से अपना कंडीशनर चुनें। रूखे बालों में शाइन भरने के लिये एसा कंडीशनर लें जिसमें सिलीकॉन मिला हो जैसे dimethicone, जो आपके बालों में लंबे समय तक टिका रहे और उन्हें शाइनी बनाए। इन्हें बालों के छोर पर लगाया जाना चाहिये। ये पूरी तरह से सेफ होते हैं।

#2. अपने खाने में बैलेंस डाइट लें
एक बैलेंस डाइट में ढेर सारे पोषक तत्वों वाले फल, सब्जियां, नट्स होते हैं। आपको याद से अपने खाने में गाजर, बींस और मछली शामिल करनी चाहिये। अगर आपके शरीर में प्रोटीन, जिंक या बायोटिन की कमी होगी तो आपके बाल झड़ेंगे। अपने डॉक्टर से सलाह ले कर इन चीजों के सप्पलीमेंट्स भी ले सकती हैं।

#3. बाल धोने से पहले सिर की मसाज करें
हमेशा याद रखें कि बालों को धोने से पहले सिर की पहले मसाज करें। यही नहीं बालों को धोने के लिये ठंडे या गरम पानी की जगह पर गुनगुने पानी का प्रयोग करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है और बाल हेल्दी होते हैं।

#4. बालों को जरुरत से ज्यादा कंघी ना करें
यह एक गलत धारणा है कि अगर बालों में बार बार कंघी की जाए तो बाल घने और लंबे हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कंघी के कठोर दांत आपके सिर के और भी ज्यादा बाल उखाड़ लेंगे। इसके अलावा गीले बालों में भी भूल कर कंघी नहीं करनी चाहिये क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो काफी कमज़ोर होते हैं।

#5. बालों में कठोर कलर ना लगाएं
प्रेगनेंसी के दौरान आप बालों में कलर तो लगा सकती हैं, लेकिन ट्राई करें कि कठोर कलर जिसमें ढेर सारे घातक कैमिकल्स मिले हों, वह ना लगाएं। इन प्रोडक्ट्स को सिर पर काफी लंबे समय तक रखने से बाल काफी जल्दी डैमेज होते हैं। पर अगर आप चाहें तो बालों में हिना का प्रयोग कर सकती हें क्योंकि वह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है।

#6. खुद को रिलैक्स करने की कोशिश करें
प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेस लेने से बाल काफी झड़ते हैं। खुद को रिलैक्स करने के लिये लंबे समय तक के लिये नहाएं, कमरे में सुगन्धित मोमबत्तियां जलाएं, प्यारा सा म्यूजिक बजाएं, योग या मेडिटेशन करें। इसके अलावा अपनी नींद का पूरा ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
