Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्तनपान करवाने वाली माएं, तो लहसुन और कॉफी से करें परहेज और ना खाएं ये चीज़ें भी
डिलीवरी के बाद तमाम तरह की चीज़ों को खाने से मना किया जाता है जैसे तीखा खाना, शराब और कॉफी. वहीं, मेवे वाले लड्डू, फल और सब्जियां खिलाई जाती हैं।
प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं के खान पान में काफी बदलाव आते है, उन्हें इस दौरान कई तरह के खानों से परहेज करना होता है, लेकिन ये बदलाव डिलीवरी के बाद तक ही सीमित नहीं होते हैं। स्तनपान कराने वाली मांओं को भी कुछ तरह के खाद्य पद्धार्थों से दूरी बनानी जरुरी होती है।
क्योंकि आपके खानपान के वजह से आपके बच्चे को दूध के जरिए सभी जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आपको नहीं मालूम हो कि बच्चे को दूध पिलाने के दौरान तक किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं।

कॉफी
रोज़ाना आप एक या दो कप कॉफी पी सकती हैं, लेकिन इससे ज़्यादा अवॉइड करें, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन से आपके बच्चे की नींद में बाधा आ सकती है, जिससे उसकी नींद पूरी नहीं हो पाएगी। कॉफी के अलावा कैफीन कई चाय, सोडा और दवाइयों में भी होता है। यदि मां को कॉफी पीने की बहुत ज्यादा इच्छा करे तो बच्चे को दूध पिलाने के बाद, वह ऐसा कर सकती हैं।

एल्काहोल
अगर आप एल्कोहल लेती हैं तो इसे भी बहुत कम मात्रा में लें। इसका ज़्यादा सेवन आपके ब्लड एल्कोहल लेवल को बढ़ाकर इसे बच्चे को पिलाने वाले दूध में मिला सकता है।

मांस-मछली
मछली को अवॉइड करें और अगर आप मीट का सेवन कर रही हैं तो उसे पकाने से पहले फैट को अलग करवा लें।

मिर्च मसाला
मिर्च, खीरा, दालचीनी और काली मिर्च को ना खाएं। इन्हें खाने से आपको गैस की परेशानी हो सकती है। जो आपको होकर बच्चे के पेट में ब्लोटिंग और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं।

लहसुन न खाएं
लहसुन खाने से ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद बदल सकता है, इस वजह से बच्चा दूध नहीं पीएगां। वहीं, जब भी अगर आपका बच्चा दूध ना पीए तो एक बार खुद की डाइट को जांच लें, हो सकता है कि आपने कोई स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाला खाना खाया हो।

खट्टे फल
खट्टे फलों और उनके रस में पाए जाने वाले कुछ तत्व बच्चे का पेट खराब करते हैं। इससे उन्हें घबराहट हो सकती है, वे चिड़चिड़े हो सकते हैं, दूध उलट सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए, खट्टे फलों से मिलने वाले विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए, पपीता या आम खा सकती हैं।

मूली और पत्तागोभी
मूली और पत्तागोभी का सेवन भी स्तनपान कराने वाली महिलाओं नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनसे गैस की समस्या होती है और महिलाओं को हार्ट बर्न (सीने में जलन) की समस्या हो सकती है। इसके सेवन से शिशु को भी पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

पुदीना
पुदीना मां के दूध के उत्पादन को कम करता है। इसलिए यदि कोई स्त्री स्तनपान करवा रही है तो खाने में पुदीने का प्रयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
