Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पोस्ट डिलीवरी फिटनेस के लिए योगा है बेस्ट : अमृता राव
बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक, अमृता राव, ने पिछले साल नवंबर में एक बच्चे को जन्म दिया। वह तब से अपना अधिकतर समय बच्चे की देखभाल करने में बिता रही है और साथ ही साथ वह खुद पर भी उतना ही अधिक ध्यान भी दे रही हैं। खुद की केयर करना और अपनी बॉडी की देखभाल करना गर्भावस्था और प्रसव के बाद की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चूंकि वीर के जन्म को अब कई महीने बीत चुके हैं और इसलिए अब अमृता ने खुद को फिर से शेप में लाने और अपनी फिटनेस रूटीन को एक बार फिर से शुरू कर दिया है।

अमृता आमतौर पर अपनी स्लिम फिगर के लिए जानी जाती हैं और गर्भावस्था के दौरान भी उन्हें ओवर वेट की कोई समस्या नहीं हुई। अब भी वह उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी वह हमेशा करती हैं। हालाँकि, अपने फिगर और अपनी ओवर ऑल हेल्थ को बनाए रखने के लिए, उन्होंने एक ट्रेनर की मदद से अपनी योग कसरत फिर से शुरू कर दी है।
योग सिर्फ शरीर ही नहीं, मन को भी ठीक करने में मदद करता है। यह आपकी नसों को रिलैक्स करता है और आपके जीवन में शांति लाता है। इतना ही नहीं, पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद यह महिलाओं के पेट व बॉडी को टोन करने में मददगार है।
अमृता और आरजे अनमोल यकीनन पेरेंटिंग स्किल्स को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। जबकि अमृता के पति अनमोल यह सुनिश्चित करते है कि अमृता अपने लिए कुछ समय आसानी से निकाल पाएं और खुद की केयर के लिए कुछ वक्त दे पाएं।

इतना ही नहीं, अमृता ने सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने योग वर्कआउट की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ’बस मेरी सुबह अधिक ब्राइटर हो गई! महीने बाद योग ट्रैक पर वापस आकर अमेजिंग फील हो रहा है। मेरे लिए योग सिर्फ आत्मा को छूने के बारे में नहीं है, बल्कि यह आत्मा तक पहुँचने के बारे में है।वहीं वर्क फ्रंट पर, अमृता बहुत जल्द कैमरा फेस करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कोविड मामलों में वृद्धि होने के कारण वर्तमान में अभी कई चीजें होल्ड पर चली गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
