Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तपिश भरे दिनों में बेबी का ख्याल रखने के लिए अपनाएं यह टिप्स
बढ़ती गर्मी सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों खासतौर से एक साल से कम उम्र के बच्चों को भी परेशान कर सकती हैं। हालांकि इतनी कम उम्र के बच्चे बोलकर अपनी समस्या नहीं बता सकते। ऐसे में यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि बढ़ती हीट के बीच वह बच्चों का सही तरह से ख्याल रखें और उन्हें तपिश भरे मौसम में भी कंफर्टेबल महसूस करवाएं। यहां पर आपको इसके लिए कुछ सुझाव दे रहे हैं-

चुनें सही कपड़े
बच्चे के लिए आपके द्वारा चुने गए कपड़े आपके बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब भी घर के अंदर, ढीले-ढाले, लाइटवेट फैब्रिक से बने कपड़ों को बी बच्चों को पहनाएं। खासतौर से, इस मौसम के लिए कॉटन के कपड़े अधिक बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि यह प्राकृतिक फाइबर सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में पसीने को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। वहीं, जब आप अपने बच्चे के साथ बाहर कदम रखती हैं, तो उसे लाइट कलर की लॉन्ग पैंट, एक लॉन्ग स्लीव्ड शर्ट और उसे धूप से बचाने के लिए टोपी पहनाएं। क्योंकि बच्चों को भी सनबर्न और त्वचा को नुकसान होने का खतरा रहता है।

सही हो वेंटिलेशन
चूंकि, छोटे बच्चे गर्मी से बेहद जल्द प्रभावित होते हैं और वह इसके कारण परेशान होने लगते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे को गर्म कमरे या पार्क की गई कार में भी कुछ मिनटों के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। माता-पिता होने के नाते यह समझना महत्वपूर्ण है कि गर्मी भी उसके शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है।
समर-फ्रेंडली को बेबी कैरियर
बॉडी हीट और कैरियर का सीमित स्थान मिलकर शिशु को कुछ ही मिनटों में गर्म और परेशान कर सकता है। इसलिए, जब आप बेबी को समर्स में कैरियर में लिटा रही हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आप डेनिम जैसे भारी कपड़े से बने कैरियर का उपयोग करने के बजाय; हल्के नायलॉन से बना एक कैरियर चुनें।

जरूर रखें हाइड्रेट
भले ही आपको समर्स में बेबी के माथे से पसीना टपकता दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फिर भी वह गर्म मौसम में अपने शरीर से कीमती तरल पदार्थ खो सकता है। तो, कैसे पता करें कि आपका बच्चा निर्जलित है? इसके लिए आप कुछ संकेतों को देखें। मसलन, फ्लश्ड फेस, त्वचा जो छूने पर गर्म हो, तेज सांस और बेचैनी आदि। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे को खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए गर्मियों में सामान्य से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक पीना चाहिए।

सनस्क्रीन को लेकर रहें सतर्क
शिशुओं की पतली और नाजुक त्वचा होती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप बच्चे को सीधे सूरज की रोशनी से बचाएं, क्योंकि यह आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा हर बार जब भी आप धूप में निकलता है, तो आप उसे सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। हालाँकि अगर वह 6 महीने से छोटा है तो सनस्क्रीन का उपयोग ना करें। इसके स्थान पर आप उसे आरामदायक व हल्के कपड़े से ढंके, ताकि सूरज की किरणें उसे नुकसान ना पहुंचाएं।



Click it and Unblock the Notifications
