Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
न्यू मॉम आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी के बाद बॉडी चेंजेस को लेकर कही ये बात, शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड दीवा आलिया भट्ट अब न्यू मॉमी बन चुकी हैं। उन्होंने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बच्ची, राहा कपूर को जन्म दिया, जो आलिया और रणबीर कपूर की पहला बच्चा है। अब राहा के जन्म के बाद आलिया प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में हुए बदलाव के बाद अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर चुकी हैं और अपने पहले के शेप में आने की तैयारी कर रही हैं। आलिया अपने शरीर और अपने हेल्थ पर पूरी तरह से ध्यान देने में जुटी है। वो चाहती है कि जल्द से जल्द फिट होकर अपनी आगामी फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग दोबारा शुरू कर दें। उन्होने अपनी फिटनेस जर्नी और अपने शरीर में आए प्रेगनेंसी के बाद के बदलाव के बारें में सोशल मीडिया पर एक नोट शेय किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंस्लेट ने बताया कि महिलाओं को कैसे उनके बढ़े वजन व कई अन्य तरह के शरीर में हुए बदलावों पर भद्दी बातें सुननी पड़ती है। अपने एक्सपिरियंस के बारें में शेयर किया।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट का वीडियो शेयर किया
आलिया ने बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में बात की और इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। 5 जनवरी, 2023 को, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टाइटैनिक एक्ट्रेस ने उन बातों को शेयर किया कि कैसे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में में महिलाओं में असुरक्षा और दुर्व्यवहार होता है और वो इससे लड़ती हैं।
वीडियो को शेयर कर आलिया ने इस वीडियो को देखने की गुजारिश की।
केट विंसलेट कई महिला मुद्दों पर बात की है
केट विंसलेट ने आलिया द्वारा शेयर किये वीडियो में वजन बढ़ने के दौरान मीडिया और फैंस से मिली भद्दी बातों और गालियों पर खुलकर बात की। उनका वीडियो हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड पॉडकास्ट के एक एपिसोड का है।

आलिया भट्ट ने अपनी फिटनेस जर्नी शेयर की
आलिया भट्ट ने बेटी राहा के जन्म के बाद अपनी फिटनेस जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। उनकी तस्वीर जिम के अंदर की थी। पोस्ट-पार्टम फिटनेस रूटीन एक्सरसाइज करती नजर आ रही थी।

आलिया भट्ट ने बॉडी पॉज़िटिविटी पर नोट लिखा
आलिया भट्ट ने बॉडी पॉज़िटिविटी के बारे में बात की और इस संबंध में एक नोट भी लिखा था-
"डेढ़ महीने के बाद, धीरे-धीरे अपने कोर के साथ अपने संबंध को फिर से बनाने के बाद, और अपने गुरू @anshukayoga के फुल गाइडेंस के साथ आज मैं इस परिवर्तन का प्रयास करने में सक्षम हूं। मेरे साथी मामाओं के लिए, आपकी बॉडी को प्रेगनेंसी के बाद सुनना एक चाभी की तरह है। ऐसा कुछ भी न करें जो आपकी गट आपको न करने के लिए कहे। ‘'



Click it and Unblock the Notifications
