Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मोटे बच्चों को जन्म देती हैं मोटी महिलाएं

लंदन में चेलसिया और वेस्टमिंस्टर हास्पिटल द्वारा किये गये अध्ययन के अंतर्गत अजन्मे बच्चे की मोटाई के स्तर का पता लगाने की कोशिश की गई। उनके पेट पर मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) के माध्यम से स्कैन किया गया। स्कैन में पता चला कि कुछ बच्चों के पेट के पास उसी प्रकार का वसा जमा हो गया, जो व्यस्कों में 50 की आयु में होता है।
ब्रिटेन की चाइल्ट स्पेशिलिस्ट प्रोफेसर नीना मोदी के नेतृत्व में यह अध्ययन किया गया। अध्ययन में पाया गया कि करीब एक तिहाई नवजात शिशु में उम्मीद से ज्यादा मोटापा देखने को मिला। कुल 105 शिशु में से 31 के पेट के इर्द-गिर्द सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा चर्बी या मोटापा पाया गया। कुल शिशु में 54 लड़के थे और 51 लड़कियां शामिल थी।
प्रो. मोदी के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान मोटापे से बच्चों की मोटाई पर भी असर पड़ता है। इससे ऐसे तथ्यों का पता चलता है कि मां से उनके शिशु किस तरह प्रभावित होते हैं। नवजात बच्चों में अमूमन 700 ग्राम वसा उतक होता है लेकिन माता के बीएमआई में प्रति इकाई में बढोतरी से यह बच्चों में करीब सात ग्राम बढ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
