Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
गर्भावस्था के दौरान टखनों के दर्द को ऐसे करें कम

गर्भावस्था के दौरान टखने के दर्द को कम करने के लिए सुझाव-
1. सबसे अच्छा है कि आप लंबी अवधि के लिए खड़े होने से बचें। पैर और पैरों पर दबाव देना वो भी विशेष रूप से रात में आपके लिए काफी कष्टदाई हो सकता है।
2. यदि रात के दौरान टखने और पैर में दर्द अधिक है तो गर्म पानी में 30 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबोएं। ऐसा करने से गर्भवती महिलाओं के टखने में दर्द से राहत मिलती है।
3. रात में सोते समय बाईं ओर करवट कर के सोएं इससे पैरों मं खून का संचालन ठीक प्रकार से होगा। और कोशि करें की हमेशा एक पैर पर ज्यादा दबाव डालने की ना सोचें।
4. जब भी आप बैठीं या लेटी हों तो अपनी स्थित को लगातार बदलती रहें। 30 से अधिक मिनट के लिए एक ही स्थिति में बैठे रहने से गर्भावस्था के दौरान टखने या पैर में दर्द पैदा हो सकता है।
5. इस दौरान हाइ हील्स पहनने से बचें। गर्भवती महिलाओं को ऐसे जूते पहनने चाहिए जो पैर और पैर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा न करे।
6. गर्भावस्था के दौरान, अगर आप ऊँची एड़ी के जूते, पहनती हैं तो पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है जिससे दर्द या मोच होने की संभावना पैदा होती है। फ्लैट सैंडल पहनें जो फिसलन ना पैदा करे और अच्छी तरह से फिट भी बैठ जाए।
7. यदि आपके टखने अत्यधिक दर्द के कारण फूल जाते हैं तो उसपर 30 मिनट के लिए ठंडे पानी से सिकाईं करें।
8. अगर टखने में दर्द है तो लंबी अवधि के लिए चलने से बचें। साथ ही पैरों की अच्छे तेल से मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है।
गर्भावस्था के दौरान टखने या पैर में दर्द का इलाज करने के लिए इन सुझावों की कोशिश करें। अगर दर्द गंभीर है और टखने का रंग बैंगनी हो जाता है तो बिना देर किए हुए अपने चिकित्सक से परामर्श लें।



Click it and Unblock the Notifications
