Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
गर्भनिरोधक दवाओं से एचआईवी दोगुना फैलने का खतरा

शोध के लिये अफ्रीका में 3790 जोड़े चुने गये जिनमें से एक व्यक्ति एच आई वी से ग्रसित था और उसका साथी स्वस्थ था। शोध के बाद मिले परिणामों की यदि पुष्टि हो जाती है तो गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल संबंधी नीतियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और उनमें बदलाव की आवश्यकता होगी। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध के बाद सुरक्षित सेक्स और एड्स से बचने के लिये कंडोम के इस्तेमाल संबंधी संदेशों को बढ़ावा मिलना चाहिये।
एएफपी महिलाओं द्वारा पुरुषों को हुये संक्रमण की दर गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करने वालों में प्रति 100 व्यक्ति 2.61 और अन्य में प्रति 100 व्यक्ति 1.51 तक ही रही। फैलाव की दृष्टि से मानक तैयार करने के बाद पता चला कि महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करने वालों में 100 में से 6.61 लोगों को एचआईवी वायरस का संचरण हुआ जबकि ऐसा न करने वालों में 100 में से 3.78 लोगों तक ही वायरस पहुंचा था। गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल से एड्स के खतरे पर कई शोध हो चुके हैं पर यह पहला शोध है जिसमें पुरुषों पर एचआईवी संक्रमण का अध्ययन किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
