Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
प्रेगनेंट हैं तो खाएं यह हेल्दी स्नैक
गर्भावस्था के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को बहुत सी चीजे, जैसे मिट्टी, चाल्क, कच्चे आलू आदि खाने का बड़ा मन करता है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय हर औरत को सावधान रहना चाहिये और केवल पौष्टिक तथा स्वास्थ्यवर्धक आहार ही खाना चाहिये। जब भी आपका मन कुछ स्नैक खाने का करे, तो नीचे दिए हुए कुछ पौष्टिक स्नैक खा सकती हैं।

इन्हें खाएं और स्वस्थ्य रहें
1. अनाज के बने बिस्कुट- यह एक स्वादिष्ट और लो फैट वाला बिस्कुट होता है। यह खट्टा-मीठा हर तरह के स्वाद में उपलब्ध होता है, जिसे जब भी भूख लगे तो आप खा सकती हैं। अगर आप इसे और भी स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो इसे चीज और काली मिर्च डाल कर भी खा सकती हैं।
2. पॉपकार्न- किसी भी गर्भवती महिला के लिये यह एक बहुत ही हेल्दी स्नैक है। लेकिन कोशिश करें कि इसे जब भी खाएं तो इसमें नमक की मात्रा कम हो। पॉपकार्न को ग्रीन टी या मिल्क शेक के साथ खाएं। लो फैट यानी की जिसमें चीज की मात्रा कम हो, खाने से आपका वेट भी नहीं बढेगा।
3. योगर्ट स्मूदी- प्रेगनेंसी के समय आप यो दही को एक पौष्टिक स्नैक के रुप में खा सकती हैं। इसको खाने से पेट भर जाता है और इससे कैल्शियम तथा प्रोटीन भी मिलता है। चाहें तो इसको बनाते वक्त बादाम, काजू और किशमिश भी डाल सकती हैं।
4. फ्रूट सैलेड- एक प्रेगनेंट महिला के लिये फ्रूट सैलेड से पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक चीज कुछ और हो ही नहीं सकता। एक कटोरे में खूब सारे जूसी फ्रूट और ऊपर से क्रीम या चीज डाल कर खाने से मजा ही आ जाता है। पर जरा ध्यान रखें कि फ्रूट लेते वक्त पपीता और अनानास को न खाएं वरना खतरा पैदा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
