Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रसव से आसानी से निपटने के पांच टिप्स
प्रेगनेंसी के समय लेबर यानी की प्रसव से निपटना बहुत ही जरुरी है। एक बार जब आप दिमागी रूप से इससे निपटने की तैयारी कर लें तब आपको लेबर पेन बिल्कुल भी कष्टदायक नहीं लगेगा। हर गर्भवती प्रसव के दर्द के नाम से कांप जाती है इसलिये आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसे अपना कर आप इस लेबर पेन से उबर सकती हैं।
5 प्रभावी टिप्स-
घर पर रहें- जब आप डिलवरी के लिये तैयारी कर रही हों तो आपको घर पर ही रहना चाहिये। थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे के लिये नुकसानदायक हो सकती है इसलिये बेफिजूल में बाहर निकलने से बचे। घर पर आपको ना धक्का मुक्की की चिंता रहेगी और आप अपने मन के ढीले-ढाले कपड़े भी पहन सकती हैं।

ना सोंए अकेली- प्रेगनेंट महिलाओं को सोते समय बुरे सपने आने आम बात है। ब्लड प्रेशर कभी हाई से लो हो जाता है जिसके साथ ही टेंशन और थकान का भी अनुभव होता है जिसके कारण रातभर नींद नहीं आती। इस बात के लिये पति जिम्मेदार होता है कि वह अपनी बीवी को अकेले ना सोने दे।
सकारात्मक सोंचिये- आपको प्रसव के दर्द को सकारात्मक रूप से लेना चाहिये। यह ऐसा दर्द है जो कि कम समय के लिये होता है। जबकि कुछ महिलाओं को यह दर्द 2-4 घंटों के लिये होता है साथ ही कुछ और भी महिलाएं हैं जिन्हें 36-45 घंटों तक के लिये दर्द होता है। अगर आपको दर्द की चिंता हो रही है तो योगा करने की सोंचे, यह आपको जरुर मदद करेगा।
तैयार रहें- आपको किसी भी समय पर हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है तो ऐसे में अपनी जरुरत की सारी तैयारियां कर के रखें, जैसे सेनेट्री नैप्किन, बेबी नैप्किन और कपड़े आदि। अपने सामानों को पैक कर के रखें और अपने परिवारजन तथा पति को इस बारे में सूचित करें, जिससे जरुरत पड़ने पर उन्हे समान ढूढंना ना पडे।
खाएं, सोएं और एक्सरसाइज करें- प्रसव के पहले, गर्भवती महिला को अच्छा खाना और अच्छी प्रकार से सोना चाहिये। इससे तनाव कम होता है और शरीर को जिस पोषण की जरुरत होती है वह भी प्राप्त होता है। आहार में फॉलिक एसिड शामिल करें और डॉक्टर से पूछं कर एक्सारसाइज करें।



Click it and Unblock the Notifications
