Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
जल्द प्रेगनेंट होने के लिये खाएं फर्टिलिटी फूड
यह बात बिल्कुल सच है कि अगर आपको फिट और स्वस्थ्य रहना है, तो राइट फूड खाना बहुत जरुरी है। इसी तरह अगर आपको प्रेगनेंट होना है, तो ऐसा आहार खाएं जो स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा हो और कंसीव करने में मदद भी करे। अक्सर गर्भवती महिलाओं को कुछ तरह के आहार खाने को मना किया जाता है, जिससे कहीं उनके स्वास्थ्य और बच्चे पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। क्या आपको उस फर्टिलिटी फूड के बारे में पता है, जिससे आप जल्दी ही प्रेगनेंट हो सकती हैं? अगर नहीं, तो यहां देखें कुछ ऐसे ही फर्टिलिटी फूड जिसको अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंगी, तो आप को गर्भवती होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

जल्द प्रेगनेंट होने के लिये फर्टिलिटी फूड
1. अगर आपको प्रेगनेंट होना है, तो अपनी डाइट में ताजे और ऑरगेनिक फल शामिल करें। ऐसे फल जो पैक या प्रिजर्व करने रखे रहते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिये ऐसे फल से जितना हो सके बचें।
2. रेशा युक्त आहार, पाचन क्रिया के लिये बहुत अच्छा रहता है। अगर पाच क्रिया सही रहेगी तो शरीर में कोई भी विषैला तत्व नहीं रुकेगा। इसलिये अपने आहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस, ओट, मूंगफली और फ्लैक्स सीड शामिल करें।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक उन महिलाओं के लिये बहुत उपयोगी है, जो जल्द प्रेगनेंट होना चाहती हैं। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो प्रजनन अंगो को मजबूत बनाती है।
4. फोलिक एसिड वाले आहार, आपको जल्द प्रेगनेंट बना सकते हैं। फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों का प्रोडक्शन बढा़ कर जल्द कंसीव करने में मददगार साबित होते हैं। सोया प्रोडक्ट, बींस, एग योल्क, आलू, गेहूं का आटा, पत्ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, स्प्राउट और ऐसे चावल जिसमें फोलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें खाना चाहिये।
5. कई बार अनियमित पीरियड होना भी महिलाओं में समस्या पैदा करता है। जल्द कंसीव करने के लिये आपके पीरियड बिल्कुल नियमित होने चाहिये। गाजर, मटर, स्वीट पटैटो और मुसंबी आदि जैसे फलों से नियमित पीरियड होते हैं।
6. विटामिन सी वाले आहार, जैसे बैल पेपर, अमरूद, ब्रोकली, ब्रेसेल्स स्प्राउट्स, संतरा, स्ट्रॉबेरी और फूल गोभी को शामिल करें, जिससे आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकें।
7. डेयरी प्रोडक्ट न केवल कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं बल्कि वे फर्टिलिटी हार्मोन यानी की एफएसएच और एलएच को भी बढ़ाते हैं। दूध, दही और अंडे कि जगह मछली को भी अपने खाने में शामिल करें क्योंकि यह भी फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार होती है।
8. नट्स, जैसे बादाम, अखरोठ और अप्रीकॉट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि हेल्दी फैट माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
