Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
प्रेगनेंसी में म्यूजिक सुनने का असर
प्रेगनेंसी के समय म्यूजिक सुनने से अजन्में बच्चे में सकारात्मक्ता आती है। तभी तो पुराने जमाने में हमारी दादी-नानी घर में गर्भवती महिला को रामायण का श्लोक पढ़ने को कहती थीं। जिससे बच्चा अच्छी-अच्छी बाते सुन कर जिन्दगी में उन्हीं बातों पर अमल करे। आइये जानते हैं कि किस तरह से म्यूजिक अजन्में बच्चे पर असर डालता है।

प्रेगनेंसी में बच्चे के लिये किस तरह का म्यूजिक अच्छा होता है?
तेल आवाज बच्चे को परेशानी करती है, इसलिये आपको हार्ड रॉक, हेवी मेटल या परेशान कर देनी वाले म्यूजिक से दूर रहना चाहिये। कोई भी बेसुरा गीत बच्चे की पहुंच से दूर रखना चाहिये इससे बच्चे के दिमाग के विकास में बाधा आती है। प्रेगनेंसी के समय क्लासिकल म्यूजिक ज्यादा सुनना चाहिये, इससे बच्चे में सकारात्मक्ता आती है।
म्यूजिक किस तरह से अजन्में बच्चे के लिये सहायक होता है?
अभी तक इस जवाब का कोई सही उत्तर नहीं मिल पाया है। इतना पता है कि बच्चा जो कुछ भी सुनता है, उस पर अपनी प्रतिक्रिया जरुर देता है। यह भी बताया गया है कि बच्चा म्यूजिक की बीट पर अपनी धडकने चलाता है। इसलिये अगर आप कोई धीमी गति वाला म्यूजिक सुनेगी तो आपके बच्चे की सांसे भी धीमें और आराम से चलेगी।
प्रेगनेंसी में कितनी तेज म्यूजिक सुनना चाहिये?
यह एक बहुत ही जरुरी प्रशन है, जिसपर लोग कभी ध्यान नहीं देते। अगर आप कोई अच्छा म्यूजिक सुन रहीं हैं और चाहती हैं कि आपका बच्चा उसे सुने, तो म्यूजिक को पेट की थोड़ी दूरी पर रख कर बजाना होगा। कई महिलाएं हेडफोन को पेट पर रख देती हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इससे साउंड वेव बच्चे की शांति को भंग कर सकता है। इसके अलावा एक घंटे से
ज्यादा म्यूजिक उसको ना सुनाएं।
एक दूसरा तरीका यह भी है, कि आप तेज आवाज वाला म्यूजिक स्टीरियो बजा दें और अपना काम करती रहें। लेकिन जब तक म्यूजिक बजे, उतनी देर में आप और कोई दूसरी आवाज ना करें। अपने बच्चे को आराम से एक ही आवाज सुनने दें।



Click it and Unblock the Notifications
