Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
काम-काजी गर्भवती महिलाओं के लिये जरुरी बातें

वर्किंग गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल -
1. सीड़ियां ना चढे़- धीरे-धीरे सीडि़यां चढ़ने से बचें और लिफ्ट का प्रयोग करें। सीडि़यां आपको आराम से थका सकती हैं और इससे एक्सीडेंट होने के बहुत से चांस भी होते हैं। साथ ही इससे गर्भनाल पर भी जोर पड़ता है। अगर जानबूझ कर सीडि़यों पर चढना ही पड़ जाए तो कोशिश करें कि हाथों में कोई समान ना हो। पैरों में हमेशा बिना हील की चप्पल पहनें।
2. पौष्टिक स्नैक साथ में रखें- प्रेगनेंसी के समय बहुत भूंख लगती है। एक समय में तीखा खाने का मन करता है तो दूसरे समय में कुछ मीठा। यह बहुत ही आम बात है इसलिये आपको थोड़ी - थोडी़ देर में खाने के लिये कुछ ऐसा समान रखना होगा जो हेल्दी हो।
3. कॉफी और सिगरेट को कहें ना- शिशु के लिये कैफीन बहुत नुक्सानदायक हो सकता है। कई स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि कैफीन से मिसकैरेज होने की संभावना होती है। इसी तरह से सिगरेट में भी निकोटीन होता है जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिये खतरनाक होता है। जब आप स्मोकिंग करती हैं तो बच्चे तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता जिससे बच्चे पर असर पड़ता है।
4. बैठने का तरीका बदले- कुर्सी पर सीधी बैठिये। बैक पेन ना हो इसके लिये पीठ के पीछे कुशन लगाइये। अगर आपको चक्कर आ रहें हों तो लंबी-लंबी सांस लीजिये और कुछ खाइये।
5. काम से ब्रेक लीजिये- एक ही जगह पर लगातार बैठने पर ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता हे। इसलिये आपको छोटा-छोटा ब्रेक लेना चाहिये। थोडा़ सा चलें और खूब सारा पानी पिएं। इस तरह के ब्रेक लेने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
