Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
प्रेगनेंसी में ऐसे कम करें पेड़ू का दर्द
जब कोई महिला प्रेगनेंट होती हैं तो भ्रूण की बढ़ती अवस्था से न केवल उसके दिमाग पर असर पड़ता है बल्कि शरीर के भी कई भागों पर इसका असर होता है। कई गर्भवती महिलाएं शरीर के पीछे, पैर में और टखनों में दर्द होने की शिकायत करती हैं। क्या आपको भी पेड़ू में दर्द होने की शिकायत होती है? तो चलिए जानते हैं इस दर्द को कम करने के उपाय।

कैसे करें दर्द को कम-
1. पेड़ू के दर्द को कम करने के लिए आपको कुछ एकसर्साइज जैसे पेल्विक टिल्ट और हिप रिलैक्सेशन करने चाहिये।
2. अगर दर्द ज्यादा होता है तो स्विमिंग भी एक अच्छा व्यायाम है। यह बैक पेन में राहत दिलाता है और साथ ही पेड़ू की मासपेशियों पर भी काम करता है।
3. अगर बैक पेन या फिर पेड़ू में दर्द अधिक हो रहा हो तो गर्म पानी से नहाने से राहत मिलती है। पर ध्यान रहे की इस दौरान त्वचा थोड़ी संवेदशील हो जाती है इसलिए गरम पानी से नहाने में थोड़ी सावधानी बरतें।
4. गर्भावस्था में यह दर्द बिल्कुल आम बात होती है इसलिए इसको कम करने के लिए प्रीनेटल बेल्ट का उपयोग करें, जो हिप और पेड़ू को सर्पोट करती है।
5. कई गर्भवती महिलाओं की शिकायत होती है कि उनको रात के समय पेड़ू में बहुत ज्यादा दर्द होता है। अगर ऐसा होता है, तो उन्हें अपने पैरों के घुटनों के बीच में एक तकिया ले कर सोना चाहिये।
6. दर्द को कम करने के लिए हीटिंग पैद दा्रा मसाज करना चाहिये। इससे काफी आराम मिलता है और दर्द भी कम हो जाता है। जब दर्द रहे तो भारी काम नहीं करना चाहिये और चलना भी कम चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
