Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मम्मी बनने जा रही हैं तो खाएं यह सूपर फूड
हमेशा से ही बड़े-बूढे मां बनने वाली महिलाओं को खाने-पीने पर खास ध्यान देने को बोलते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है क्योंकि इस समय आपके पेट में एक और नन्हीं सी जान पल रही होती है। 9 महीने तक आप यूं ही कुछ भी खा कर तो नहीं रह सकतीं, इसलिये जरुरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे जरुरी आहार शामिल करें, जिससे आप दोंनो को फायदा पहुंचे।

1. दही- दही एक बेस्ट सूपर फूड है। यह विटामिन डी और कैल्शियम से भरा रहता है। एक प्रेगनेंट लेडी को रोजाना 1000 मिलीग्राम तक का कैल्शियम चाहिये होता है, जो दही को खाने से मिल सकता है। शिशु को स्वस्थ्य रहने के लिये और हड्डियां मजबूत बनाने के लिये कैल्शिम की पूर्ती करनी जरुरी है।
2. राजमा और ब्रॉक्ली- हरी पत्तेदार सब्जियां बच्चे के स्वास्थ्य के लिये बेहतर मानी जाती हैं। राजमा में ना केवल रेशा ही पाया जाता है बल्कि इसमें आयरन भी प्रचूर मात्रा में होता है। यह रेड ब्लड सेल के विकास के लिये अति महत्वपूर्ण है। उसी ओर ब्रॉक्ली में भी खूब सारा विटामिन बी और पानी भरा रहता है, जो कि नई सेल बनाने में मदद करता है।
3. चिकन ब्रेस्ट और अंडे- यह अजन्में बच्चे और मां दोनो के ही लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन होता है जो कि मासपेशियों के विकास और बच्चे की बढत के लिये जरुरी होता है।
4. ओट- आजकल दुनियाभर के लोग बड़ी तेजी के साथ ओट की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाये जाते हैं जिससे पेट पूरी तरह से भर जाता है। साथ ही इसमें घुलनशील रेशा होता है जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है। अपनी डाइट में टोफू, सोया बीन या अखरोठ को शामिल कीजिये, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
5. ऑलिव ऑयल- वसा हार्मोन का र्निमाण खंड बनाने के लिये जरुरी होता है। ऑलिव ऑयल में अनसेचुरेटेड फैट और विटामिन इ पाया जाता है। इसलिये भोजन को बनाने के लिये ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। चाहें तो सलाद में भी इसे डाल कर खा सकती हैं।
6. वसा रहित दूध- इस प्रकार के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी 12 पाया जाता है। यह आहार एक गर्भवती महिला के लिये संपूर्ण है।



Click it and Unblock the Notifications
