Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
टॉप 10 प्रेगनेंसी हेल्थ टिप्स
जैसे ही कोई महिला प्रेगनेंट होती है वैसे ही घर-परिवार और अडो़स-पडो़स के सभी लोग उस महिला को अलग-अलग नुस्खे और सलाह देना शुरु कर देते हैं। उनके हिसाब से तो वे अपनी ओर से गर्भवती महिला को अपना अच्छा सुझाव दे रहे होते हैं लेकिन उस बेचारी गर्भवती महिला को कैसे पता चलेगा कि उन सब का दिया गया सुझाव सही है भी या नहीं। यदि गर्भवती
महिला के घर में कोई बुजुर्ग महिला है तब तो समझिये कि उसकी आधी चिंता वैसे ही खत्म हो जाती है, लेकिन वे महिलाएं जो अपने परिवार से दूर रहती हैं, उन्हें समझाने वाला कोई नहीं रहता।
जानकारी ना होने की वजह से गर्भवती महिलाएं कई ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिनके बारे में उन्हें अंदाजा ही नहीं होता। प्रेगनेंसी की शुरुआत में बहुत सारी सावधानियां रखनी पड़ती हैं जैसे, भारी सामान ना उठाना, स्मोकिंग या शराब का सेवन ना करना और गलत आहार ना खाना आदि। यदि आप शुरुआत से ही खुद का बचाव करेगी और समझदारी दिखाएंगी तो आपकी डिलवरी में कोई परेशानी नहीं आएगी।
होने वाला बच्चा स्वस्थ्य और तंदुरुस्त रहे इसके लिये आपको कुछ सावधानियां और कुछ हेल्थ टिप्स आजमाने की जरुरत है, तो आइये जानते हैं क्या हैं वे।

थायरायड चेक करवाएं
प्रेगनेंट होने से पहले अपना थायरायड चेकअप करवाएं क्योंकि आजकल हाइपोथायरायरड की समस्या काफी तेजी से बढ रही है और यदि प्रेगनेंसी के समय इस बीमारी का पता ना लगाया गया तो मिसकैरेज हो सकता है या फिर होने वाला शिशु विकलांग पैदा हो सकता है।

अधिक पानी का सेवन करें
प्रेनेंसी के सयम ढेर सारा पानी और जूस पीजिये जिससे मिसकैरेज, पाचन तंत्र समस्या और यूरीन इंफेक्शन ना हो। इस बात का ख्याल रखें कि आप दिनभर में 12 गिलास पानी पिये।

बिल्ली के बच्चे से दूर रहें
यदि घर पर बिल्ली का बच्चा है तो उसके चेहरे को साफ करने से बचे क्योंकि उसमें परजीवी होते हैं जो टोकोप्लासमोसिस फैला सकते हैं। इससे बच्चे में मस्तिष्क क्षति और अंधापन हो सकता है।

ऐंठन को बंद करने के लिये केला खाइये
पैर में ऐंठन होना आम बात है और इसी ऐंठन को शांत करने के लिये आपको केला खाना चाहिये। इसमें पोटैशियम होता है जो कि दर्द को कम करता है।

व्यायाम करें
अपने डॉक्टर से कुछ ऐसी आसान सी एक्सरसाइज पूछे जिसे आप प्रेगनेंसी के शुरुआत में कर सकती हों। व्यायाम करने से आपकी डिलवरी बिल्कुल सेफ होगी और स्ट्रेस भी गायब हो जाएगा।

फॉलिक एसिड आहार खाइये
फॉलिक एसिड बच्चे की ग्रोथ के लिये बहुत जरुरी होता है और यह बच्चा पैदा होने के समय की समस्याओं को दूर करता है। हर दिन आपको 400 से 800 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड जरुर लेना चाहिये। इसके लिये आप हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखी बींस और सिट्रस फल खा सकते हैं।

धूम्रपान, शराब और कैफीन का सेवन ना करें
इन तीनों के सेवन से आपको तथा आपके बच्चे को खतरा पैदा हो सकता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन से बच्चे को नुकसान पहुंचता है और वजन को लेकर भी समस्या पैदा हो सकती है।

पूरी नींद लें
ध्यान रखें कि आप पूरे 8 घंटो की नींद लें जिससे शरीर रिलैक्स हो जाए और आप पूरा दिन ऊर्जा से भरी रहें। एक अच्छा स्वस्थ्य आप और आपके बच्चे की ग्रोथ के लिये बहुत अच्छा है।

आरामदायक जूते पहने
हमेशा फिट वाले जूते और चप्पल पहने जिससे पैरों में थकान और सूजन ना आए। हील तो भूल कर भी ना पहने।

वजन तेजी से ना बढा़एं
एक्सपर्ट का मानना है कि पहले महीने की शुरुआत में केवल 1 पाउंड वजन बढाएं और फिर रोज अपने आहरा में मात्र 135 कैलोरीज जोड़ती जाएं। 135 कैलोरी प्राप्त करने के लिये 1 गिलास दूध, पौष्टिक आहार और 1 अंडा जरुर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
