Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
प्रेगनेंसी में बिना डर के खाएं ये 10 फल

जब आप प्रेगनेंट होती हैं , तब कोई भी चीज़ खाने से पहले दस बार सोंचती हैं। यह केवल आप के साथ ही नहीं बल्कि ऐसा हर मां बनने जा रही महिला के साथ होता है। महिला को डर होता है कि वह कहीं ऐसी कोई उल्टी सीधी चीज न खा ले, जिससे उसे या उसके होने वाले शिशु को खतरा पैदा हो। इन दौरान घर के बड़े सदस्य भी आपको तरह-तरह की पौष्टि चीजे खाने की सलाह देगें। हेल्दी फूड जैसे, पालक, ब्रॉक्ली, दही, लाल शिमला मिर्च, सोया प्रोडक्ट्स, बींस, ओटमील, अंडा और गाजर आदि, प्रेगनेंसी में जरुर खाने चाहिये।
पर क्या आप जानती हैं कि प्रेगनेंसी में फल कौन-कौन से खाने चाहिये? कई महिलाओं को पपीता और अनानास आदि फल खाने में थोड़ी हिचक होती है, क्योंकि ये दोनों फल स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होते हैं। अगर आपको भी जानना है कि कौन से फल गर्भावस्था में खाने के लिये अच्छे होते हैं, तो ज़रा इधर ध्यान दें-

एवाकाडो
इस फल में फॉलिक एसिड होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खूब सारे फॉलिक एसिड की जरुरत पड़ती है तो इसे खाना बिल्कुल भी न भूलें।

आम
यह पाचन के लिये अच्छा और इसमें विटामिन ए और सी होता है, जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा होता है।

अंगूर
अंगूर में विटामिन ए, फोलेट, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और सोडियम होता है जो कि अच्छा है।

मुसम्मी
यह ऐसा फल है जो मतली आने से रोकता है। इस सिट्रस फल में खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि पैदा होने वाले बच्चे के लिये अच्छा होता है।

नींबू
इसे पाचन ठीक करने के लिये तथा उल्टी से निजात पाने के लिये प्रयोग किया जाता है। नींबू शरीर की गंदगी को साफ करता है।

केला
कब्ज की समस्या इस दौरान आम हो जाती है। केला खाने से आराम से पेट साफ हो जाता है और ज्यादा परेशानी भी नहीं होती।

बेर
बैरीज में खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है इसलिये इसे सूपरफूड बोलते हैं।

संतरा
यह खट्टा तथा मीठा होता है जो कि एक प्रेगनेंट महिला को सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन और पौष्टिक तत्व भरे पड़े होते हैं।

सेब
इसमें विटामिन और पौष्टिक तत्व भरे पड़े होते हैं, जो कि शरीर के लिये जरुरी होते हैं।

लीची
यह एक सेफ फ्रूट है, जिसे आप आराम से प्रेगनेंसी में खा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
