Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
गर्भवती होने पर इन 5 खाद्य पदार्थों से बचें
गर्भावस्था के दौरान होने वाली मां को पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। परंतु स्वस्थ आहार खाने के अलावा गर्भवती माताओं को कुछ विशेष पदार्थ खाने से बचना चाहिए। मां जो कुछ भी खाती है उसका सीधा प्रभाव उसके बच्चे पर पड़ता है, इसलिये उसे कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से पहले डॉक्टर से जानकारी ले लेनी चाहिये।
हमने आपको कई लेखों में बताया है कि अगर आप मां बनने वाली हों तो, अपनी डाइट में क्या क्या शामिल करें। पर आज हम आपको कुछ ऐसे 5 खघ पदार्थ बताएंगे जो आपको प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाने चाहिये। निषिद्ध खाद्य पदार्थ खतरनाक हो सकते हैं और गर्भपात हो सकता है। यहाँ कुछ खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से बचना चाहिए।

1. सी फ़ूड (समुद्री भोजन)
सी फ़ूड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं। हालाँकि, आपको वे पदार्थ खाने से बचना चाहिए जिनमें मरक्यूरी (पारा) अधिक मात्रा में हो। अधिक मरक्यूरी की मात्रा वाला समुद्री भोजन बच्चे के दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। सालमोन, क्रेब (केंकड़ा) या शार्क का मांस खाने से बचें। सामान्यत: इस प्रकार की मछलियों में मरक्यूरी होता है।

2. कच्चे खाद्य पदार्थ
कच्चे खाद्य पदार्थ न खाएं। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया या वायरस होते हैं जो भ्रूण और मां के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अच्छी तरह से पका हुआ और चुने हुए पदार्थों से बना हुआ भोजन खाएं। बैक्टीरिया और वायरस से संक्रमित भोजन खाने से बचें।

3. ऐसे पेय पदार्थ जो पाश्चरीकृत न हो
गर्भवती महिलाओं को ऐसे डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए जिन पर पाश्चरीकरण की प्रक्रिया अच्छी तरह से न की गई हो। आप मोज़रीला या स्किम मिल्क (मलाई निकला हुआ दूध) ले सकते हैं। परंतु फेटा या ब्री (एक प्रकार का पनीर) खाने से बचें। सुनिश्चित करें कि जो चीज़, दूध या दही आप खा रहे हैं वह उचित तरीके से प्रोसेस किया गया हो।

4. बिना धुले हुए फल और सब्जियां
गर्भावस्था के दौरान पके हुए खाद्य पदार्थ खाएं। कच्चे और बिना पके खाद्य पदार्थ न खाएं। फल और सब्जियां तथा ऐसे खाद्य पदार्थ जिन्हें खाने से पहले धोने की आवश्यकता होती है, उन्हें बिना धोएं न खाएं।

5. कॉफ़ी, चाय और शराब
प्रसव के दौरान जटिलताओं से तथा भ्रूण में जन्म दोष से बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान चाय, कॉफ़ी और शराब के सेवन से बचें। इन तीन पेय पदार्थों के अत्याधिक सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

ये कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए। अपने शरीर और गर्भावस्था को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
