Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
गर्भावस्था में हाथ और पैरों की सूजन से कैसे पाएं निजात
गर्भावस्था के साथ ही शरीर का फूलना स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस स्थिति में न सिर्फ आपका पेट पर पूरा शरीर फूलता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर फूलने के दो कारण हैं: शरीर में पानी का रुकना और रक्त खंड में वृद्धि।
कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान चेहरे, हाथों या ऐडि़यों पर सूजन आ जाती है। जैसे-जैसे प्रसव की तारीख नजदीक आती है, सूजन अक्सर ज्यादा दिखाई देती है।
अगर आप भी गर्भवती हैं और सूजन आपके शरीर पर भारी पड़ रही है तो जानिये बोल्ड स्काई के अनुसार गर्भावस्था में शरीर फूलने से बचने के कुछ उपाय:

निरंतर गतिमान रहें
अगर आप गर्भावस्था के दौरान चलना बंद कर देंगे तो आपका शरीर फूल जाएगा। लगातार बैठे रहने से शरीर में पानी का जमाव बढ़ जाता है और यह शरीर के फूलने में मदद करता है। इसलिए थोड़े समय के अंतराल में चलते रहें और अपने डॉक्टर के अनुसार बताये गए कसरत करें।

पानी में डुबकी लगाना
पानी में डुबकी लगाने से आपको हल्का और अच्छा महसूस होगा। इसलिए गर्भावस्था में शरीर के फूलने से बचने के लिए आपको तैराकी करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वह संभव नहीं है तो अपने शरीर को टब में डुबा कर रखना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पर इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो क्योंकि गर्म पानी गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता।

पैर को सीधा कर लें
ऑफिस में देर तक पैर मोड़ कर बैठने से पैर में सूजन आ सकती है। शरीर में सही रक्त के बहाव के लिए काम के बीच में अंगड़ाई ले लेनी चाहिए। अगर संभव हो तो पैर के पास एक स्टूल रखें ताकि पैर को ज्यादा देर तक मोड़ कर रखने की ज़रुरत न पड़े।

बायीं करवट लेकर सोयें
बायीं करवट लेकर सोने से रक्त का बहाव शरीर में सही रहता है। इसलिए बायीं ओर होकर सोने की कोशिश करें।

खाने में नमक की मात्रा कम करें
जब आप गर्भवती होते हैं तो आपका शरीर ज्यादा पानी इकठ्ठा करता है। इसको एडेमा कहते हैं। नमक से शरीर में पानी की मात्रा और बढती है। इसलिए आपको खाने में नमक का इस्तमाल कम करना चाहिए ताकि आपका शरीर न फूले।



Click it and Unblock the Notifications
