Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
प्रेगनेंसी में गैस बनाये ये आहार
गैस की समस्या से हम सभी परेशान रहते हैं। चाहे वह एक छोटा सा पैदा हुआ शिशु हो या फिर बड़ा व्यक्ति। ऐसे कई खाघ पदार्थ हैं जिन्हें खाने से गैस बनती है। इसके अलावा कभी कभी तो खाते समय भी पेट में गैस चली जाती है और परेशानी शुरु हो जाती है। स्तनपान करवाने वाली मां को भी गैस की समस्या हो जाती है।
ऐसे खाघ पदार्थ जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में स्टार्च, रेशा या चीनी पाई जाती है, वह खाने के बाद गैस बनाती है। इसलिये जो महिलाए गर्भवती हैं या फिर दूध पिला रही हैं उन्हें हिदायत दी जाती है कि वे इन सब चीजों को खाते वक्त थोड़ा सावधानी रखें। बेवजह की दवाइयां खाने से अच्छा है कि ऐसे आहारों को खुद से दूर रखा जाए जो पेट में गैस बनाती होंद्य यहां पर गैस बनाने वाली खाघ पदार्थों के नाम दिये हुए हैं जो आपको नहीं खाने चाहिये, आइये जानते हैं इनके बारे में-

सेब
वैसे तो सेब पाचन क्रिया के लिये अच्छा होता है लेकिन इनमें पेप्टिन नामक कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि पेट में गैस बनाता है।

पत्तागोभी
गर्भवती महिलाओं को पत्तागोभी खाने से हृदय में जलन होने की समस्या और पाचन क्रिया धीमी होने की शिकायत अक्सर होती है।

बींस
बींस को गैस बनाने वाला माना जाता है। लेकिन यह बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक होता है इसलिये गर्भवती महिलाओं को यह सीमित मात्रा में खाना चाहिये। इसे बनाने से पहले इसको पानी में 8 घंटे तक भिगोना चाहिये जिससे इससे गैस न बने।

फ्राइड फूड
यह खराब तेल में तले जाते हैं जिसे पचाने में परेशानी होती है। फ्राइड और वसा वाला भोजन जैसे, मीट या फ्रेंच फ्राइस प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाना चाहिये नहीं तो गैस की समस्या हो जाती है।

मूली
कई गर्भवती महिलाओं को मूली खाने के बाद बदबूदार गैस बनती है। मूली के अलावा प्याज से भी गैस बनती है।

सॉफ्ट ड्रिंक
कार्बोहाइड्रेटेड ड्रिंक्स गैस की समस्या को पैदा करती है।

आलू
आलू में स्टार्च भरा रहता है। इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और गैस बनने लगती है।

चीज़
गर्भवती महिलाओं को चीज नहीं खाना चाहिये। एक तो इससे गैस बनती है और साथ में इसमें मौजूद घातक बैक्टीरिया पेट में पल रहे भ्रूण के लिये खतरनाक होते हैं।

कार्न
बहुत ही कम लोग कार्न के दानों को हजम कर पाते हैं। अगर मकई के दाने खाने के बाद पेट दर्द या परेशानी हो तो इसे नहीं खाना चाहिये।

खीरा
पानी से भरा खीरा पेट में जाने के बाद कभी-कभी बहुत गैस बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications