Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
गर्भावस्था के दौरान पैरों में ऐंठन से कैसे बचें
गर्भावस्था के दौरान पैरों में ऐंठन एक आम परेशानी है, हालांकि इसे पूर्ण रूप से दूर नहीं किया जा सकता परंतु इसे न बढ़ने देना आपके हाथ में है। पैरों में ऐंठन गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ जाने पर या बढ़े हुए पेट की वजह से होती है। बढ़े हुए वजन के कारण कूल्हे के क्षेत्र एवं पैरों की रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
हालानी पैरों में ऐंठन का कोई निश्चित समय नहीं होता पर यह आम तौर पर सोते समय होती है। गर्भावस्था के दौरान पैरों में ऐंठन से बचने के लिए यहाँ कुछ साधारण जानकारियाँ दी गई हैं।

1. स्वस्थ भोजन खाएं
कुछ मामलों में यह देखा गया है कि पैरों में ऐठन कुछ आवश्यक विटामिनों एवं खनिजों (लवणों), जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम या फोस्फोरस की कमी से होती है। यदि ऐसा है तो आपको नाश्ते में केले, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियों का सलाद आदि खाना चाहिए। इनकी कमी को पूरा करने के लिए आप पूरक (सप्लीमेंट्स) भी ले सकते हैं परंतु इनका प्रयोग केवल अपने चिकित्सक के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

2. सैर पर जाएँ
पहली तिमाही में प्रत्येक एक या दो घंटे बाद 10 मिनट की सैर लाभदायक हो सकती है क्योंकि इससे आपके पैरों में रक्त का प्रवाह नियमित होता है; यदि आपका चिकित्सक अनुमति देता है। बहुत लंबे समय तक खादी न रहें क्योंकि इससे पैरों में ऐठन बढ़ती है।

3. पैरों को क्रॉस (पैरों को एक दूसरे पर रखकर) कर न बैठें
इससे पैरों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है या रूक जाता है। इसके अलावा सोते या लेटे हुए अपने पैरों को हिलाते रहें जिससे इस क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ जाए।

4. सही स्थिति चुनें
अपने पैरों को अपने बाकी शरीर से थोड़ा ऊपर रखने का प्रयत्न करें, इससे सहायता मिलती है। आप बाईं करवट पर सोने का प्रयत्न करें। यह बहुत प्रभावी हो सकता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।

5. पैरों का व्यायाम करें
आपकी शारीरिक परिस्थिति के कारण शायद आप स्वतंत्र रूप से व्यायाम करने योग्य नहीं होंगे, परंतु आपके पैर व्यायाम करने के लिए अभी भी स्वतंत्र हैं। लेटे हुए या बैठे हुए कुछ हलके फुल्के पैरों के व्यायाम करें। पैरों को दायें-बाएं घुमाएं, इसके बाद उन्हें मोड़ें एवं खींचें। ऐसा आप 30 बार कर सकते हैं।

6. गर्म सेंक
पैरों में तनाव कम करने के लिए आप पानी की गर्म बोतल या हॉट पैड का प्रयोग कर सकते हैं। सोने से पहले इसे करना अत्यधिक लाभदायक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
