Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेंसी में आंखों के सामने अंधेरा क्यूं छाता है
प्रेगनेंसी एक अलग ही एहसास है। हर महिला को प्रेगनेंसी का अलग अलग एहसास होता है। इसलिये ये बताना मुश्किल है प्रेगनेंसी की तकलीफो का एक मानक क्या हो सकता है। अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाना कोई आम सी मतली आना या पीठ में दर्द के समान बिल्कुल नहीं है। हांलाकि गर्भावस्था के समय आंखों के सामने अंधेरा छा जाना कोई नई बात नहीं है। पर यह एक गर्भवती महिला के लिये खतरे की चेतावनी हो सकती है।
सड़क या सीढ़ियां चढते वक्त आंखों के सामने अंधेरा छा जाने से आपकी प्रेगनेंसी को कोई हानि तो नहीं आएगी मगर इससे आपको और आपके बच्चे को चोट जरुर पहुंच सकती है। साथ ही इससे आकस्मित गर्भपात हो सकता है। इसलिये जब भी आपकी आंखों के सामने अंधेरा छाये तो इसके पीछे का कारण जरुर जानने की कोशिश करें।

प्रेगनेंसी में आंखों के सामने अंधेरा क्यूं छाता है
खाली पेट रहना
जो कुछ भी आप खाती हैं वह सब जा कर आपके बच्चे तक पहुंचता है जिससे उसे पोषण मिलता है। इसलिये आपको दो लोगों का आहार खाना पड़ता है। हर गर्भवती महिला को दिन में थोड़ी थोड़ी देर पर खाने की हिदायत दी जाती है। यदि आप बहुत देर तक भूखी रहेगी तो आपका ग्लूकोज लेवल घट जाएगा और आपकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा।
बहुत देर तक खड़े रहना
दूसरे महीने में जाने पर, देर तक खड़े रहना अच्छा तरीका बिल्कुल नही है। इससे आपके पैरों की नसों में खून जम जाएगा और फिर ऑक्सीजन की स्पलाई दिमाग तक नहीं जा पाएगी। इससे झट से आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।
ब्लड प्रेशर का ऊपर नीचे होना
शरीर में हो रहे हार्मोन बदलाव की वजह से ब्लड प्रेशर में उतार चढाव देखा जा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर तुरंत गिर जाता है, तो आपकी आंखों के नीचे अंधेरा छा जाएगा और आपका शरीर पसीने से तर हो जाएगा।
मधुमेह
यदि आपको मधुमेह है तो आपको चक्कर आएगा ही आएगा। मधुमेह में गर्भवती हो जाने से बहुत समस्याएं हो जाती हैं। आपको अपने आहार में परिवर्तन लाना पडे़गा और घंटे के हिसाब से खाना पडे़गा।
एनीमिया
प्रेगनेंसी में खून की कमी हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। खून की कमी से शरीर में कमजोरी आने लगती है इसलिये हमेशा अपने हीमोग्लोबिन की जांच करवाते रहना चाहिये और आयरन टैबलेट लेते रहना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
