Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्भावस्था के दौरान इन 10 चीज़ों से बचें
हर माँ चाहती है की उनका बच्चा स्वस्थ और किसी भी तरह कि बीमारी से मुक्त हो, लेकिन आज कल की दिनचर्या और व्यस्त जीवन की वजह से हम काफ़ी चीज़ों को नज़र अंदाज़ कर देते हैं। कई युवा माताएँ गर्भावस्था के दौरान जानकारी ना होने की वजह से ऐसे कदम उठा लेती है जिसकी वजह से नवजात शिशु और स्वंय पर मुश्किल खड़ी हो जाती है।
थोड़ी सी सावधानी इन समस्याओ से आपकों बचा सकती है। गर्भावस्था के दौरान आपको काफी सारी बातों का ध्यान रखना पढ़ता है, इस दौरान आपको अपने खाने पीने और स्वास्थ का काफी ज्यादा ध्यान रखना पढ़ता है। तो आइये जाने वो दस चीज़े जिनसे आपको बचना चाहिए।

1. स्मोकिंग से बचें
गर्भवती महिलाओं को सिगरेट पीने से बचना चाहिए और उन लोगों से भी दूर रहना चाहिए जो सिगरेट या बीड़ी पीते हैं। इन दोनों ही सूरत में सिगरेट पीना और उसका धुआँ दोनों ही माँ और उसके बच्चे के लिए नुकसान देह हैं। अध्ययन बताते हैं कि सिगरेट के धुएं से साँस लेने से माँ के अंदर पल रहे शिशु की मौत अथवा बच्चा मानसिक तौर पर कमज़ोर भी पैदा हो सकता है। इसके अलावा कई तरह के विकार भी हो सकते हैं। दुःख की बात है कि इस बात की जानकारी सारी महिलाओं को है पर फिर भी वे सिगरेट पीतीं हैं।

2. शराब से बचें
गर्भवती महिलाओं को शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि शराब माँ और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है। गर्भवती महिलाएं अगर ज्यादा शराब पीतीं है तो उन्हें फेटल ऐल्कहाल सिन्ड्रोम(एफ ए एस ) भी हो सकता है। इससे जन्म से पहले बच्चे की मृत्यु, जन्म के बाद बच्चे में कुपोषण, वजन की कमी और चेहरा खराब होने की सम्भावना होती है। पर दुःख इस बात का है कि यह सब जानते हुए भी आज कल गर्भवती महिलाएं शराब पीतीं हैं।

3. ऊँची हील के फुटवेयर
गर्भवती महिला को आरामदायक जूते पहनने चाहिए क्योंकि इस दौरान उसका वज़न बढ़ने के साथ ही कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी शिफ्ट हो जाती है जिससे संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ऊँची हील के फुटवेयर पहनने से चलते-फिरते हुए संतुलन खोने की आशंका बढ़ जाती है। इनसे पैरों का दर्द बढ़ सकता है, और पैरों में सूजन भी आ सकती है। इस लिए ऊँची हील के फुटवेयर पहने से बचें

4. कच्चा या अधपका मांस ना खाएं
गर्भवती महिलाओं को कच्चा, अधपका मांस और समुद्री भोजन खाने से बचना चाहिए। इसमें कई प्रकार के टाक्सिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए नुकसान देह हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा अच्छी तरह से पका हुआ भोजन ही खाना चाहिए। कच्चा, अधपका मांस और समुद्री भोजन खाने से साल्मोनेला और कॉलिफोर्म बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो गर्भपात, गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

5. बिना पूछे दवाईयाँ लेना
कई लोग सर्दी-ज़ुकाम या एलर्जी सिर दर्द, बदन दर्द आदि समस्याओं के लिए चिकित्सक से बिना पूछे ही दवाई ले लेते हैं। गर्भमें पल रहे बच्चे के लिए इससे खतरा पैदा हो सकता है। कोई भी दवा मर्ज़ पर असर करने के साथ ही शरीर पर कुछ दुष्प्रभाव छोड़ती है। इसीलिए,गर्भावस्था में चिकित्सक से पूछे बिना दवा लेना खतरनाक साबित होता है। गर्भवती महिला को विशेषकर अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से कोई भी दवा लेने से पहले सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

6. कीटनाशकों से बचें
हर्बिसाइड, फन्जिसाइड और अन्य जहरीले रसायनों से दूर रहे क्योंकि यह केमिकल गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत नुकसान देह हो सकते हैं। हम इन कीटनाशकों का इस्तेमाल घर और गार्डन में कीट को मारने में करते हैं। आज कल इन कीटनाशकों का इस्तेमाल फलों और सब्जियों पर भी किया जाता है ताकि उन्हें तृणनाशक से बचाया जा सके, इसलिए फल और सब्जी को खाने से पहले उस अच्छी तरह धोले फिर खाएं।

7. शरीर के तापमान पर ध्यान से
अत्यधिक ठंडे और गर्म वातावरण से बचें। क्योंकि दोनों ही गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के लिए हानिकारक है। अगर शरीर का तापमान 102 डिग्री से ऊपर चला जाये तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है यानी बुखार आ सकता है, और यह गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जितना हो सके थका देने वाले काम से बचें और ज्यादा गर्मी में काम ना करें।

8. ऑयली खाने से बचें
गर्भवती महिलाओं को आपने खाने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जितना हो सके ऑयली और जंक फ़ूड से दूर रहें, क्योंकि इनमें नमक और शक्कर अधिक मात्रा में होता है और बहुत सारे प्रीजर्वेटिव केमिकल्स भी मौजूद रहते हैं जो गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसके विपरीत उन्हें ताज़ा भोजन करना चाहिए। और जितना हो सके अपने भोजन में कैल्शियम, आयरन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

9. भारी व्यायाम ना करें
गर्भवती महिलाओं को हल्के व्यायाम करने चाहिए। बास्केटबॉल, हॉकी, स्कीइंग, एथलेटिक्स, आदि खेलों से गर्भपात या हड्डी में चोट लग सकती है। इस लिए यह सारे खेल कूद वे प्रसव के बाद भी कर सकती हैं।

10. किसी भी तरह के रेडिएशन से बचें
गर्भवती महिलाओं को यह सलहा दी जाती है कि वे किसी भी तरह के रेडिएशन से बचें जैसे एक्स रे, मोबाइल, टीवी और माइक्रोवेव से जितना होसके दूर रहने की कोशिश करें। अध्ययन बतातें है की यह रेडिएशन गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होतें हैं।



Click it and Unblock the Notifications