Latest Updates
-
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन
मौनसून में बच्चों को जरुर खिलाएं ये 10 आहार
मौनसून में बड़ों बड़ों की हालत खराब हो जाती है तो फिर बच्चे क्या चीज हैं। अगर बच्चे अंदर से स्वस्थ्य रहेंगे तो उन्हें मौनसून में भी कोई बीमारी नहीं छू पाएगी। मौनसून में रोग प्रतिरोधक छमता कमजोर जो जाने की वजह से तरह-तरह की बीमारियां और इंफेक्शन बच्चों को घेर लेते हैं। अगर बच्चे का इम्मयून सिस्टम मजबूत है तो, उन्हें कोई बीमारी नहीं होगी।
मौनसून में जरुरी है कि बच्चों को ऐसे 10 प्रकार के आहार खिलाए जाएं, जो उन्हें अदंर से मजबूत बनाएं। आइये जानते हैं कौन से हैं वे आहार जो बच्चों को मौनसून में जरुर खिलाने चाहिये।

अंडेः
अंडे में बहुत ज्यादा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। रोज एक अंड़ा बच्चे को खिलाने से उसे कभी भी ठंड या जुखाम नहीं होगा।

ताजे फलः
मौसमी फलों में रोगों से लड़ने की शक्ती अधिक होती है इसलिये बच्चे को या तो फल दें या फिर उसका रस।

बादामः
बादाम आंख, त्वचा और रोग प्रतिरोधक छमता के लिये अच्छा होता है। दो बादाम रात में पानी में भिगो कर सुबह बच्चे को खाने के लिये दें। आप बादाम को पीस कर दूध में मिक्स कर के भी दे सकती हैं।

केसर दूधः
केसर एक ऐसा मसाला है जिसमे एक तरह का रसायन पाया जाता है जो कि बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। इसे जब दूध में मिला कर पिया जाए तो इसकी ताकत और भी ज्यादा बढ जाती है।

सूपः
चाहे यह वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन सूप, दोनों ही प्रकार से यह फायदेमंद होते हैं। आप इसमें बच्चों के लिये पास्ता भी मिक्स कर सकती हैं।

हर्बल टीः
दिन में एक बार हर्बल टी बच्चे को दें। इसमें काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो रोगाणुओं से लड़ने में मदद करता है।

अदरकः
मौनसून के समय शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता कमजोर हो जाती है और पेट के कई रोग पैदा होने लगते हैं। लेकिन अदरक को अपने भोजन में खाने से आप किसी भी प्रकार के इंफेक्शन दूर कर सकते हैं।

लहसुनः
लहसुन से मौनसून की बीमारियां दूर होती हैं। अगर आपका बच्चा लहसुन नहीं खाता तो उसका पेस्ट बना कर भोजन में पकाएं।

मसालेः
खाना बनाते वक्त उसमें हल्दी, धनिया, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालना बिल्कुल ना भूलें।

दालः
शरीर के लिये प्रोटीन बहुत जरुरी है! मौनूसन के समय बीमारी दूर करने के लिये आप बच्चों को पकी हुई दाल या फिर स्प्राउट़स आदि दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications