Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए एरोबिक्स
प्रेगनेंसी महिलाओं की जिंदगी का सबसे खुशनुमा एहसास होता है। इस दौरान महिलाएं सबसे ज्यादा खुश रहती हैं। मां की गतिविधियों का असर बच्चे पर पड़ता है, इसलिए आपको अपने काम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
यह बेहद स्वाभाविक है कि महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपने स्वास्थ को लेकर काफी सजग हो जाती हैं। थोड़ा फिजिकल एक्टिविटी मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा होता है। वह एक नई जिंदगी को जन्म देती है और एक नई शुरुआत करती है, जो कि मामूली बात नहीं है। यह सुख के साथ-साथ एक तरह से संपत्ति भी है। पौष्टिक भोजन के साथ थोड़ा व्यायाम मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखता है।
क्या खेलने से गर्भपात हो सकता है?

1. स्वीमिंग
स्वीमिंग मस्ती का एक जरिया तो है ही, साथ ही यह आपको स्वस्थ भी रखेगा। स्वीमिंग के दौरान पानी बड़ी मात्रा में शरीर के लिए प्रतिरोध पैदा करता है। प्रेगनेंसी के दौरान यह सबसे अच्छा एरोबिक्स होता है। बड़ी बात यह है कि आप स्वीमिंग के दौरान कई तरह के अन्य एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। आप इस दौरान मर्मेड पैडल कर सकते हैं या पूल के किनारे पर खड़े होकर पैरों के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को ऐसे एरोबिक्स करने की सलाह दी जाती है। स्वीमिंग से आपका मूड भी रीलैक्स होगा। वैसे तो प्रेगनेंसी के लिए बहुत सारे एरोबिक्स होते हैं पर यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने हिसाब से किसका चयन करते हैं। आपको किस तरह का एक्सरसाइज करना चाहिए इसके लिए आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
2. वॉकिंग
स्वीमिंग के बाद प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सबसे आसान एरोबिक्स वॉकिंग है। वॉकिंग भले ही आसान हो पर यह सबसे अच्छा होता है। वॉकिंग के लिए आप एक जोड़ी अच्छा जूता जरूर खरीद लें। अगर आपको अकेले वॉकिंग में मजा नहीं आता है तो साथ देने के लिए किसी को बुला सकते हैं। अपने पति के साथ वॉकिंग करना भी एक अच्छा अनुभव साबित होगा। प्रेगनेंट महिलाओं को चाहिए कि वह एरोबिक्स को नियमित रूप से करें। इससे काफी फायदा पहुंचता है। वॉकिंग को प्रेगनेंट महिला का सबसे अच्छा एरोबिक्स माना जाता है।
3. स्टेशनेरी बाइक
हो सकता है बाहर वॉकिंग के लिए जाने में मौसम आपके लिए परेशानी पैदा करती हो। आप स्टेशनेरी बाइक के जरिए इस समस्या से निजात पा सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान यह एक बेहतरीन एरोबिक्स है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप स्टेशनेरी बाइक को कहीं पर भी लगा सकते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को एरोबिक्स करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्टेशनेरी बाइक में इस बात का ध्यान रखें कि आप शुरुआत में गति कम रखें और बाद में इसे बढ़ाएं।
4. स्टेप अप एंड डाउन
प्रेगनेंसी के दौरान इस एरोबिक्स से काफी फायदा पहुंचता है। एक मजबूत स्टूल की मदद से आप कई बार स्टेप अप एंड डाउन करें। दिन में कम से कम 15 मिनट आप यह एक्सरसाइज करें। यह प्रेगनेंट महिलाओं का एक बेहतरीन एरोबिक्स है। इस बात का ध्यान रखें कि आप इस एक्सरसाइज को पहले धीरे-धीरे और फिर तेजी से करें। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप प्रेगनेंसी के एरोबिक्स को तेजी से न करें। उम्मीद है इन एरोबिक से आप में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसे करें और अपनी प्रेगनेंसी को सुखद बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
