Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
प्रेगनेंसी में क्यूं खाना चाहिये फूलगोभी
प्रेगनेंट महिलाओं में सबसे ज्यादा दुविधा इस बात को लेकर रहती है कि स्वस्थ बच्चे के लिए वह क्या खाए। अपने आहार में फूलगोभी को शामिल करना सबसे अच्छा विकल्प है। कई शोध से यह बात सामने आई कि प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी काफी फायदेमंद रहता है। गर्भावस्था के दौरान कैसे सोएं अच्छी नींद
बेशक और भी ऐसे कई भोजन हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान काफी फायदेमंद होते हैं, पर हम चाहेंगे कि आप फूलगोभी से होने वाले फायदों को नजरअंदाज न करें।

स्वस्थ हृदय
फूलगोभी आपके हृदय और कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ रखता है। प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी का फायदा यह होता है कि यह कम हर्टबर्न के साथ गर्भाशय में अतिरिक्त ब्लड पंप करने में मदद करता है।

प्लासेंटा फार्मेशन
फलगोभी में पाया जाने वाला फोलेट प्रेगनेंसी के दौरान काफी फायदेमंद होता है। फोलेट हेल्थी प्लासेंटा के फार्मेशन के लिए काफी जरूरी होता है। प्लासेंटा से ही गर्भ में शिशु को पोषण मिलता है।

आइरन को एब्जार्ब करे
प्रेगनेंट महिला को आइरन से भरपूर भोजन की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी का एक फायदा यह है कि यह आइरन को सोखने में मदद करता है। इससे वक्त से पहले और कम वजन के बच्चे को जन्म देने का खतरा कम हो जाता है।

कैल्सियम
गर्भ में पल रहे शिशु को हड्डी और दांत के निर्माण के लिए कैल्सियम की जरूरत होती है। ऐसे में फूलगोभी सबसे फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह कैल्सियम से भरपूर होता है।

नियासिन
प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी का एक फायदा यह भी है कि यह नियासिन का बेहतरीन स्रोत है। गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए यह पोषक तत्व बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह त्वचा, नर्व और डायजस्टिव सिस्टम के निर्माण में मदद करता है।

कोशिका का विकास
फूलगोभी में पाए जाने वाले विटामिन ए और विटामिन बी भी प्रेगनेंसी के दौरान काफी फायदा पहुंचता है। ये विटामिन कोशिका के विकास में मदद करता है, जिससे भ्रूण का विकास होता है।

विटामिन सी
यह एक ऐसा विटामिन है, जिसका सेवन प्रेगनेंट महिला को करना चाहिए। विटामिन सी गर्भ में पल रहे शिशु के इम्युन सिस्टम के निर्माण में मदद करता है। फूलगोभी में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।

विटामिन 'के' को बढ़ाए
प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी के सेवन से शरीर में विटामिन 'के' को बढ़ावा मिलता है। यह विटामिन हड्डी और हड्डी की कोशिका के निर्माण में मदद करता है और भ्रूण के विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

मिनरल का स्रोत
फूलगोभी जिंक, मैग्नीज, सोडियम और फास्फोरस का बेहतरीन स्रोत होता है। यह सभी भ्रूण के विकास में मदद करते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी को सबसे अच्छा आहार माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











