Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
गर्भावस्था के दौरान चुस्त-दुरुस्त और खूबसूरत कैसे दिखें
ज्यादातर महिलायें केवल हार्मोन में बदलाव, होने वाली जटिलताओं या प्रसव पीड़ा के कारण ही गर्भ धारण से नहीं डरती हैं। महिलायें इससे कहीं ज्यादा इस बात के लेकर परेशान रहती हैं कि गर्भावस्था में भार बढ़ने, त्वचा में परिवर्तन और अव्श्यम्भावी पेट पर उभार के साथ वे कैसी दिखेंगी। इस लिये यह बहुत ही जरूरी हो जाता है कि गर्भावस्था के दौरान एक सकारात्मक रवैया अपनायें क्यों कि यह खुशहाल और स्वस्थ गर्भावस्था के लिये जरूरी है।
अन्ततः गर्भावस्था बहुत सादा दिखने, बुझे-बुझे से रहने का वक्त नहीं है बल्कि यह वह समय है जब आपको अपने नारीत्व और मातृत्व को लेकर खुश होना चाहिये। इसलिये गर्भावस्था के दौरान चुस्त-दुरुस्त रहने और आकर्षक दिखने के कुछ उपाय सुझाये गये हैं –

1-कसरत करें – पूरी गर्भावस्था में हफ्ते में दो बार व्यायाम करना आपके लिये अच्छा है। यहाँ पर यह उल्लेख करना आवश्यक है कि व्यायाम का मतलब टहलना, तैरना, योग और जलक्रीड़ा है। ये व्यायाम इस बात पर निर्भर करते हैं कि गर्भावस्था से पूर्व आप कितनी क्रियाशील थीं। भारी श्रम वाले व्यायाम उन महिलाओं के लिये नहीं हैं जिन्हें जटिलता की शिकायत हो या फिर वे गर्भावस्था की अन्तिम अवस्थाओं में हों। इन कार्यकलापों के दैरान भरपूर पानी पियें। यह केवल आपको ही तरोताजा नहीं करता बल्कि आपके शरीर की नमीं को बनाये रखता है जिससे आपकी त्वचा दमकती है। ध्यान रहे कि किसी भी प्रकार के व्यायाम से पूर्व अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
2- साजोसज्जा के उत्पादों को कतई न त्यागें - गर्भावस्था के कारण आपके दायरा काफी सीमित हो जायेगा क्योंकि रसायनों के उपयोग से बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन यह साजो-सज्जा के उत्पादों से दूर रहने के पर्याप्त कारण नहीं हैं। कई उत्पाद ऐसे होते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिये सुरक्षित होते हैं। बेहतर है कि आप अपने चिकित्सक की राय अवश्य लें।
3- सन्तुलित आहार लें – अपने आहार में फल और सब्जियाँ सम्मिलित करें। इनसे आपको जरूरत के विटामिन और खनिज लवण प्राप्त हो जाते हैं। वसीय भोजन से दूर रहें। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं तो कैफीन को कम लें। चूँकि यह उत्तेजक होता है इसलिये यह आपकी नींद और आराम को प्रभावित करता है। कैफीन से आपके होने वाले बच्चे पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।
4- अपने बालों की शैली का लाभ उठायें – क्या आपको पता है कि गर्भावस्था को दौरान होने वाले हार्मोन के परिवर्तनों के कारण बाल बहुत ही चमकदार और घने हो जाते हैं। केवल सम्भालने के चक्कर में इन्हें छोटा करके के पोनी टेल न बना लें। बल्कि अपने हेयर स्टाइलिस्ट के पास जायें और उसे बताने दें कि किस प्रकार के बाल आप पर अच्छे लगेंगे। जाब आपके बाल अच्छे होंगें तो आप अपने आप को आकर्षख महसूस करेंगीं।



Click it and Unblock the Notifications
