Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित है एक्वा एरोबिक्स
एक्वा एरोबिक्स आमतौर पर पूल के छिछले पानी में खड़ा होकर किया जाता है, इसमें स्वीमिंग नहीं की जाती है। प्रेगनेंट महिलाओं में एक सामान्य शंका यह होती है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान एक्वा एरोबिक्स सुरक्षित रहता है? एक्वा एरोबिक्स आपके शरीर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित तरीका है। प्रेगनेंसी के दौरान एक्वा जुंबा, वाटर योगा और एक्वा जॉग को सुरक्षित एक्वा एरोबिक्स माना जाता है।
प्रेगनेंसी के दौरान इससे अनेकों फायदे होते हैं। हालांकि आप एक बार डाक्टर से भी जरूर परामर्श लें। यह जरूर जान लें कि कहीं किसी तरह की समस्या के कारण आपको आराम की जरूरत तो नहीं है। आइए हम आपको कुछ कारण बताते है, जिससे आपको एक्वा एरोबिक्स जारी रखना चाहिए।

स्वीमिंग आनी जरूरी नहीं : आप ऐसा बिल्कुल भी न सोचें कि एक्वा एरोबिक्स के लिए स्वीमिंग आनी चाहिए। सच्चाई यह है कि एक्वा एरोबिक्स प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित रहता है और इसे वे महिलाएं भी कर सकती हैं, जिन्हें स्वीमिंग नहीं आती।
तनाव को करे दूर : एक्वा एरोबिक्स के क्लास में एरोबिक एंडुरंस, रसिसटेंस ट्रेनिंग और म्यूजिक होते हैं। यहां ऐसे माहौल को तैयार किया जाता है ताकि आपके शरीर और दिमाग को सुकून मिले।
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाए : ब्लड सर्कुलेशन और कार्डियो वेस्कुलर फंक्शन को बढ़ाने का एक्वा एरोबिक्स एक बेहतरीन तरीका है। तो अब भी अगर आप सोच रही हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान एक्वा एरोबिक्स सुरक्षित है या नहीं तो आपको आपका जवाब मिल गया होगा।
वजन को रखे नियंत्रित : प्रेगनेंसी के दौरान वजन को नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती होती है। एक्वा एरोबिक्स प्रेगनेंसी के दौरान न सिर्फ सुरक्षित होता है बल्कि यह वजन को भी नियंत्रण में रखता है।
डिलीवरी को बनाए आसान : एक्वा एरोबिक्स प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित होता है और यह मसल को रीलैक्स और हार्मोन को संतुलित रखने का एक बेहतरीन तरीका है। इससे आसान डिलीवरी में मदद मिलेगी।
पैरों को ओएडेमा से बचाए : एक्वा एरोबिक्स ओएडेमा यानी पैरों में पानी को जमा होने से रोकने का सबसे प्रभावशाली तरीका है। प्रेगनेंसी के दौरान एक्वा एरोबिक्स को करना सुरक्षित रहता है और यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
