Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्भावस्था के दौरान निप्पल की केयर करने के टिप्स
गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई परिवर्तन होते है, ऐसा उसके बॉडी में हारमोन्स में आने वाले परिवर्तनों के कारण होता है। हारमोन्स में उचित परिवर्तन होना जरूरी होता है ताकि स्वस्थ तरीके से प्रसव हो सकें। गर्भावस्था में होने वाली कई समस्याओं में से एक समस्या निप्पल्स में होने वाला दर्द होता है।
गर्भावस्था के दौरान स्तनों के निप्पल्स, बच्चे को स्तनपान कराने के लिए प्राकृतिक तरीके से तैयार होते हैं, इसलिए उनमें दर्द होता है। ऐसी स्थिति में उनकी केयर करना बेहद आवश्यक होता है। यहां गर्भावस्था के दिनों में निप्पल्स की केयर करने के लिए कुछ टिप्स बताएं जा रहे हैं:

1) कम्फर्टटेबल ब्रा पहनें : गर्भावस्था के दिनों में निप्पल्स की केयर करने के लिए आपको अच्छे और सॉफ्ट कपड़े की ब्रा पहननी होगी, जिससे निप्पल्स में दर्द नहीं होगा। इन दिनों में भूल से भी पैडेड ब्रा ना पहने, वरना स्तनों में टाईटनेस लगेगी।
2) ऑलिव ऑयल लगाएं : गर्भावस्था के दिनों में निप्पल्स पर हर दिन ऑलिव ऑयल लगाकर मसाज करें, इससे दर्द दूर होगा, उन्हे मॉइश्चर मिलेगा, और ड्राई स्कीन की कई समस्याएं दूर हो जाएगी।
3) निप्पल्स पर साबुन न लगाएं : गर्भावस्था के दिनों में निप्पल्स पर साबुन का इस्तेमाल न करें, वरना इससे निप्पल्स ड्राई हो जाएंगे। ज्यादा ड्राईनेस होने से निप्पल्स में दरार या पपड़ी पड़ जाती है, जिससे रक्त निकलने लग सकता है। अगर आप इनकी धुलाई करना चाहती हैं तो किसी अच्छे माइल्ड सोप से बॉडी लोशन से करें और उसके बाद क्रीम लगा लें।
4) मॉश्चराइजर क्रीम : अगर गर्भावस्था के दिनों में आपको निप्पल्स पर ड्राईनेस महसूस होती है तो एक मॉश्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें। गर्भावस्था के दौरान निप्पल्स की ड्राईनेस मिटाने के लिए भी मार्केट में कई क्रीम और जैल उपलब्ध हैं।
5) निप्पल्स प्रोटेक्टर : मार्केट में निप्पल्स प्रोटेक्टर उपलब्ध होते है जो निप्पल्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाते है। इसे लगाने से आपके कपड़ों और निप्पल्स के बीच में गैप रहता है जिससे आपको कपड़े पहनने में राहत महसूस होती है।
6) आईस पैड का इस्तेमाल करें : गर्भावस्था के दौरा निप्पल्स में दर्द होने लगता है। इससे आराम पाने के लिए बेहतर होता है कि आप आईस पैड को निप्पल्स पर लगा लें, इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।
7) ब्रेसट पैड : गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद में निप्पल्स से मिल्क निकलने लगता है, ऐसे में ब्रेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है कि कहीं लीकेज न हो पाएं। इसलिए, अच्छी क्वालिटी के पैड इस्तेमाल करें। इससे निप्पल्स ड्राई रहते है और सफाई भी रहती है, जिससे निप्पल्स में किसी प्रकार का कोई संक्रमण नहीं होता है। प्रेगनेंसी के दौरान निप्पल्स का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
