Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भावस्था के दौरान अच्छी तरह सोने के 6 तरीके
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन वह पूरी तरीके से नींद लेने के बारे में नहीं सोचती हैं। गर्भावस्था के दौरान नींद पूरी तरह से लेना, मां और बच्चे के लिए अधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है।
कई महिलाएं शिकायत करती हैं कि गर्भावस्था के दौरान उन्हे अच्छी नींद नहीं आती है और इस वजह से उन्हे सारा दिन भारीपन लगता है। वहीं, दूसरी ओर प्रेग्नेंसी के दिनों में न सोने की वजह से मां के स्वभाव में चिड़चिडाहट आने लगती है जो बच्चे के विकास के लिए सही नहीं है। ऐसे में गर्भावस्था के दिनों में अच्छी नींद लेने के निम्न उपाय यहां बताएं गए हैं। जो निम्न प्रकार हैं:
MORE: गर्भपात करवाने से पहले पता कर लें ये चीजें
1. कम से कम कैफीन लें:

अगर आप चाय और कॉफी पीने की ज्यादा शौकीन है तो अपने इस शौक को नौ महीने के लिए कम कर दें। कैफीन की मात्रा एक सीमा से ज्यादा लेने पर नींद नहीं आती है और आपको भारीपन लगता है। कम से कम चाय या कॉफी पिएं, तो राहत मिलेगी।
2. झपकी लें:

गर्भावस्था के दिनों में बहुत ज्यादा थकान आती है। ऐसे में आप प्रतिदिन में झपकी लेने की आदत डाल लें। इससे आपके शरीर को राहत मिलेगी, तनाव नहीं होगा और थकान भी दूर हो जाएगी। झपकी लेने से सोने से ज्यादा राहत मिलती है। गर्भावस्था के दिनों में छोटी-छोटी कई झपकी आप ले सकते हैं और इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा बल्कि राहत ही मिलेगी।
3. सोने से पहले भारी भोजन न करें:

गर्भावस्था के दिनों में सोने से पहले कभी भी भारी भोजन न करें। इससे भोजन को पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा लगेगी और नींद में खलल पैदा होगा। अच्छी नींद लेने के लिए लाइट और पौष्टिक भोजन करें। इससे फटाक से नींद आ जाएगी।
4. पानी पीती रहें:

प्रेग्नेंसी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते रहें और आपका शरीर फ्रेश रहे। शरीर हाईड्रेट होने पर नींद भी अच्छी आती है।
5. हल्का उचककर सोना:

गर्भावस्था के दिनों में बढ़ते पेट के कारण आप उल्टे नहीं हो सकते हैं और न ही करवट ज्यादा ले सकते हैं। इसलिए ऐसे समय में हल्का उचककर सोएं या सोफे पर रिलेक्स होकर सोएं। इससे आपकी नींद अच्छी तरह पूरी हो जाएगी।
6. तनाव न लें:

गर्भावस्था के दिनों में बिल्कुल तनाव मुक्त रहें, किसी भी प्रकार का फालतू तनाव न लें, सिर्फ अपने बारे में सोचें। वहीं करें जो आपके और आपके बच्चे के लिए लाभप्रद हों। खुश रहें, अच्छी फिल्में देखें।



Click it and Unblock the Notifications
