Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्भावस्था के दौरान दही से होने वाले 9 फायदे
अनेक गर्भवती महिलाओं के मन में यह प्रश्न आता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान दही का सेवन उचित है?
गर्भावस्था के दौरान दही का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं जिनके बारे में हम आज आपको बताएँगे। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है तथा यह पचने में भी आसान होता है।
इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो गर्भावस्था के दौरान के बच्चे के उचित विकास में सहायक होता है।
प्रेगनेंसी में कौन से मसाले खाएं और कौन से ना खाएं
यदि गर्भावस्था के दौरान शरीर को उचित मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता तो बच्चे के विकास के लिए आवश्यक कैल्शियम आपके शरीर से लिया जाता है। इसके अलावा दही में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं।
गर्भावस्था के दौरान दही खाने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। निम्नलिखित फायदों के लिए आपको गर्भावस्था में दही खाना आवश्यक होता है। गर्भावस्था के दौरान दही से होने वाले फायदों के बारे में जानें।

पाचन में सुधार
दही भोजन के पाचन के सुधार लाता है। यह भोजन में उपस्थित पोषक तत्वों के अवशोषण में पाचन तंत्र की सहायता करता है। इस प्रकार गर्भावस्था के दौरान यह आपके शरीर को कुपोषण से बचाता है। गर्भावस्था के दौरान दही खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है।

शरीर को ठंडा रखता है
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप मसालेदार खाने के साथ दही खा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान आपको मसालेदार खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा होती है जिसके कारण एसिडिटी और हार्ट बर्न जैसी समस्या हो सकती है। अत: मसालेदार खाद्य पदार्थों के साथ दही खाना अच्छा उपाय है।

कैल्शियम का उत्तम स्त्रोत
दही में उपस्थित कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक होता है। यह गर्भावस्था के दौरान आपकी हड्डियों में होने वाली कैल्शियम की कमी को रोकता है। यह दही से होने वाला सबसे अच्छा स्वास्थ्य लाभ है।

हाईब्लडप्रेशर (उच्च रक्तचाप) को रोकता है
गर्भावस्था के दौरान दही खाने से कई लाभ होते हैं उनमें से एक है ब्लडप्रेशर का नियंत्रण। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप का खतरा होता है तथा दही इससे बचाव करने में सहायक होता है। दही हृदय के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि यह कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है
दही में उपस्थित अच्छे बैक्टीरिया संक्रमण पैदा करने वाले नुकसानदायक बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। दही आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं क्योंकि ये प्रोबायोटिक्स की संख्या बढ़ाते हैं जो पाचन के रास्ते से पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायक होते हैं।

तनाव और चिंता से बचाव
गर्भावस्था के दौरान तनाव और चिंता बहुत सामान्य समस्याएं हैं। दही गर्भावस्था के दौरान तनाव को कम करने में सहायक होता है क्योंकि यह मस्तिष्क में उपस्थित भावनाओं के केंद्र को शांत करता है जो गर्भावस्था के दौरान अति सक्रिय हो जाता है।

पिगमेंटेशन और शुष्क त्वचा से बचाव
गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स के असंतुलन के कारण पिगमेंटेशन और शुष्क त्वचा जैसी समस्याएं आ सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान दही खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है और पिगमेंटेशन भी नहीं होता। दही में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है।

वजन पर नियंत्रण
गर्भावस्था में वज़न बढ़ाना अच्छा माना जाता है। हालाँकि आवश्यकता से अधिक वज़न बढ़ना अच्छा नहीं होता। दही आपके शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ने से रोकता है जो हार्मोन्स में असंतुलन और वज़न बढ़ने के लिए ज़िम्मेदार होता है। डॉक्टर भी गर्भावस्था में दही खाने की सलाह देते हैं ताकि वज़न आवश्यकता से अधिक न बढे।

मांसपेशियों का विकास
दही में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है तथा यह आपके बच्चे की मांसपेशियों के विकास में सहायक होता है। गर्भावस्था के दौरान दही खाने से बच्चा स्वस्थ और मोटा होता है। गर्भावस्था के दौरान दही खाने का यह सबसे अच्छा फायदा है।



Click it and Unblock the Notifications
