Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
प्रेगनेंसी में नारियल पानी कितना फायदेमंद हो सकता है
इन्डोनेशिया के समुदाय में सदियों से परंपरा चल रही जिसके अनुसार गर्भवती महिलाओं को कच्चे नारियल का पानी पिलाया जाता है, खास तौर पर हरे नारियल का पानी। ऐसा कहा जाता है कि खास तौर पर जब गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में महिला को नारियल पानी पिलाया जाता है तो एमनियोटिक लिक्विड साफ होगा और बच्चे का रंग साफ, बाल घने और आंखे सुंदर होंगी।
क्या यह सही है?
अब तक वैज्ञानिक कसौटी पर यह तथ्य परखा नहीं गया है। फिर भी कच्चे नारियल के पानी में कई तत्व होते हैं जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी हैं। यह अप्रत्यक्ष रूप से बच्चे को स्वस्थ रखता है जैसा कि पारंपरिक रूप से कहा गया है।

1. प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स
कच्चे नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट, क्लोराइड, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, और राइबोफ्लेविन आदि की अधिकता होती है। यह प्राकृतिक आइसोटोनिक खनिज पदार्थों की अधिकता के साथ इलेक्ट्रोलाइट की भरपूर मात्रा रखता है, डिहाइड्रेशन को कम करने और सहन शक्ति बढ़ाने के लिए कच्चे नारियल का पानी बहुत फायदेमंद है।
गर्भवती महिलाओं को सामान्य तुलना में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान डिहाइड्रेशन से सिर दर्द, ऐंठन, सूजन, एडेमा सहित आदि परेशानियाँ होती हैं जिससे समय से पहले प्रसव हो सकता है।
2. प्राकृतिक डाईयूरेटिक्स (मूत्रवर्धक)
यह एक प्राकृतिक डाईयूरेटिक्स के रूप में कार्य करता है जिससे ज्यादा पेशाब लगता और मूत्र मार्ग सही रहता है। यह जहरीले पदार्थों को मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकालता रहता है जिससे यूरीन द्वारा होने वाले संक्रमण नहीं होते हैं, और यह परेशानी गर्भवती महिलाओं में खास तौर पर होती है।
3. बीमारी रोधक
कच्चे नारियल के पानी में ल्यूरिक एसिड की मात्रा होती है जो कि बीमारियों से लड़ने में मददगार है। माँ के दूध की तरह ही नारियल पानी में भी ल्यूरिक एसिड होता है जिसमें जिवाणुरोधी, बैक्टीरियारोधी, वायरसरोधी आदि विशेषताएँ होती हैं जो कि माँ और बच्चे को दाद और एचआईवी, प्रोटोजोआ, जीयार्डिया लांबिया, बैक्टीरिया क्लैमाइडिया और हेलिकोबेटर जैसी बीमारियों से बचाता है।
4. पाचन बढ़ाता है
नारियल पानी से पाचन सुधरता है। गर्भावस्था के दौरान, प्लेसेन्टा में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन पैदा होता है जिससे गैस्ट्रिक मांसपेशियों का संकुचन कम होता है और पाचन कम होता है। नारियल पानी पाचन की गति को बढ़ा देत है।
5. एचडीएल बढ़ाता है
कच्चे नारियल के पानी में फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, यह एचडीएल जैसा शरीर के लिए लाभकारी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, शोध के अनुसार एचडीएल एक फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल है।



Click it and Unblock the Notifications