Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
गर्भावस्था के दौरान खुद को शांत रखने के 6 तरीके
तनाव के कई कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य, कही-सुनी बातें, डर व बच्चे की सेहत इनमें से कुछ हैं। इन सारी परेशानियों से बचने के लिए गाभिन को गर्भावस्था में कुछ एहतियातों को बरतने की आवश्यकता है। अतः अपने खान-पान व सेहत के साथ अपने मन को शांत रखें। जितना हो सके अच्छी चीजों के बारे में सोचें व अच्छी किताबें पढ़ें।
ये एहतियात केवल आपके लिए ही नहीं बल्कि बच्चे के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होंगे। हम समय को अपने बस में नहीं कर सकते लेकिन हम अपने विचारों को बस में करने की ताकत रखते हैं। अतः इस ताकत का इस्तेमाल करके अपने अगले 9 महीनों को आनंदमय बनाएं।

1 सकारात्मक रवैया
सकारात्मकता आपके मन को सकारात्मक विचारों से भरती है। इस तरह आप डर व भय से अछूते रहते हैं। आपका मन शांत रहा है व आप खुश रहते हैं। यह खुशी आपको सेहतमंद बनाती है। आपके मन की ये सुखद भावनाएं बच्चे के पूर्ण विकास में एक सकारात्मक छाप छोडती हैं।

2 संतुलन बनाए रखें
गर्भावस्था में भी हमारी सामान्य जिंदगी अपनी ही गति से चलती रही है। अगर आप एक कामकाजी महिला है तो अपने काम व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच में से स्वंय के लिए कुछ समय जरूर निकालें। इसके अलावा सही समय पर खाना खाएं व नियमित रूप से कसरत करें। ऐसी नाजुक स्थिति में खुद की सेहत को नजरअंदाज ना करें।

3 रिश्तेदार व दोस्त
अक्सर गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को खुश रहने की सलाह दी जाती है। यह खुशी हमें अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ रहने पर ही मिलती है। उनके साथ बिताए गए खुशनुमा पल हमारे जीवन में रस भर देते हैं। परिवार द्वारा प्रदान किया गया समर्थन हमें अपने अंदर बसे डर से लड़ने की शक्ति देता है व हमारे जीवन में सकारात्मकता प्रवेश करती है।

4 ध्यान
यह अपने भीतर मची हलचल को शांत करने का एक अच्छा तरीका है। ध्यान, आपको लौकिक शक्तियों से जोडता है व आप में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस तरह आप सारी चिंताएं भूल जाते हैं। अतः हर रोज 15 मिनट के लिए ध्यान लगाएं। आप चाहे तो एक प्रशिक्षक से उचित प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकती हैं।

5 योग
योग, अपने हार्मोन को संतुलित करने का सबसे प्रभावी तरीका साबित होगा। योग आपके मन को शांत व स्थिर रहने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान योग के अभ्यास को आरंभ करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर लें। योग आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।

6 सही खान-पान
ओमेगा -3 से समृद्ध फैटी एसिड अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं तथा बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए भी बहुत जरुरी हैं। बादाम, काजू तथा अन्य मावे आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications











