Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्भावस्था के नवें महीने में पति की होनी चाहिये ये जिम्मेदारियां
यदि आपकी पत्नी प्रेगनेंट हैं और गर्भावस्था का नवां महीना चल रहा है तो, आपको बेहद सावधानी रखने की जरुरत है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गर्भ में पल रहे बच्चे की जितनी जिम्मेदारी मां की होती है उतनी ही पिता की भी।
लिहाजा आप अपना पिता और पति धर्म अच्छे से निभाते हुए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। अगर आप अपनी पत्नी का ख्याल रखेंगे तो उसे अंदर से मजबूती मिलेगी और वह हंसी-खुशी आपके बच्चे को जन्म देगी। तो पति जी, थोड़ा सतर्क हो जाइये और जानिये कि अगर आपकी पत्नी का नवां महीना चल रहा है तो, आपको क्या करना चाहिये और क्या नहीं...

1. प्रेगनेंसी का 9वां महीना काफी संवदेनशील होता है, लिहाजा पत्नी को किसी भी प्रकार का तनाव मत दें।
2. इस दौरान ऑफिस से जल्दी घर आने के प्रयास करें और जरा भी लगे कि परिस्थितियां बदल रही हैं, तो छुट्टी लेकर पत्नी के साथ रहें।
3. यह ध्यान रहे कि इस समय आपकी पत्नी को फिजिकल सपोर्ट से ज्यादा मेंटल सपोर्ट की जरूरत होती है।
4. यदि आपके पास कार है तो उसमें पेट्रोल हमेशा भरा होना चाहिये। यदि कार नहीं है, जरूरत पड़ने पर आप अपने किसी मित्र की सहायता लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा अगर आप उसे पहले से ही बता दें।
5. इस दौरान अपना मोबाइल फोन की बैटरी पूरी तरह चार्ज रखें, पता नहीं कब आपकी पत्नी को आपकी जरूरत पड़ जाये।
6. गर्भावस्था के दौरान कुछ ऐसा करने के प्रयास करें, जिससे पत्नी खुश रहे, जैसे उसके लिए फूल लाना, अच्छे कॉम्प्लीमेंट्स देना, आदि।
7. नवें महीने में संभोग कतई मत करें, क्योंकि संभोग की वजह से गर्भाशय में हवा जाने का खतरा बना रहता है और ऐसा होने पर बच्चे को तकलीफ हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
